फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   dog jump in car press ecseletor and car crush to man

एक छलांग ने छीन लिए प्राण, वाह री नियति

Wed, 23 Jan 2013 10:55 AM IST
फ्लोरिडा।
फ्लोरिडा। Updated Wed, 23 Jan 2013 10:55 AM IST
विज्ञापन
dog jump in car press ecseletor and car crush to man
कहते हैं कि जब मौत आती है तो कोई नहीं बचा पाता। चाहे कितनी भी सेफ्टी बरत लो यमराज लेकर ही जाएंगे। ऐसा ही कुछ अमेरिका के फ्लोरिडा में हुआ जहां कुत्ते की एक छलांग के चलते एक व्यक्ति की जान चली गई।
विज्ञापन


एजेंसी के मुताबिक फ्लोरिडा में खड़ी कार के अंदर कुत्ते के कूदने से एक्सेलटर दब गया जिससे कार के सामने बदकिस्मत इंसान मारा गया। यहां कैम्बेल (27) और उसकी महिला मित्र आइरिस फोर्टनर (26) बाहर से घूमकर घर लौट रहे थे।
विज्ञापन


उस वक्त फोर्टनर कार चला रही थी। घर के गेट पर पहुंचने पर कैम्बेल पहले कार का दरवाजा खोलकर नीचे उतर गया। कैम्बेल कार के आगे से निकलकर गेट की तरफ पहुंच ही रहा था कि कार ने उसे टक्कर मार दी। दरअसल जब फोर्टनर ने कार का दरवाजा खोलकर ये देखना चाहा कि कैम्बेल कहां पर खड़ा है, उसी वक्त एक कुत्ता कार के अंदर कूद गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुत्ता भारीभरकम था और उसका पैर एक्सलेटर पर पड़ते ही कार की स्पीड तेज हो गई और कार कैम्बेल को कुचलती हुई गेट से जा टकराई। कैम्बेल को तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने फोर्टनर को गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन फोर्टनर का कहना है कि कुत्ते के चलते कैम्बेल की जान गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed