{"_id":"a6c67662-b89a-11e2-811c-d4ae52bc57c2","slug":"dog-hiding-in-refrigerator-popular-on-internet","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक कुत्ता फ्रिज के अंदर, लाखों बने दीवाने","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
एक कुत्ता फ्रिज के अंदर, लाखों बने दीवाने
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
Updated Thu, 09 May 2013 04:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आमतौर पर जानवर छिपने के नए नए अड्डे खोज लेते हैं। लेकिन एक नासमझ कुत्ता फ्रिज में जा छिपा और काफी समय के बाद उसे खोजा जा सका।
विज्ञापन
हफपोस्ट के अनुसार राहत की बात ये रही कुत्ता फ्रिज में जिंदा रहा बड़ी ही मासूमियत से ठिठुर कर उसने समय बिताया। इंटरनेट पर रेडिएटर के नाम से पोस्ट डालने वाले यूजर ने कुत्ते की इस फोटो को जैसे ही अपलोड किया, इसे लाइक मिलने लगे।
विज्ञापन
अभी तक ये फोटो दस लाख से ज्यादा बाद देखी जा चुकी है और यूजर इस पर लगातार प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
रेडिएटर ने लिखा है कि वो घर आया तो पालतू कुत्ता लापता मिला। कुछ समय बाद उसने फ्रिज का दरवाजा खोला तो कुत्ते को खाद्य सामग्री के बीच बैठे पाया।
रेडिएटर के अनुसार वो भौंचक रह गया जब उसने अपने पपी को फ्रिज के अंदर बैठे देखा। वो भूखा और डरा हुआ था।
रेडिएटर ने कहा कि घर के बाहर हो रही मरम्मत की आवाज से डरकर कुत्ता फ्रिज के अंदर जा घुसा। लेकिन रेडिएटर ये नहीं समझ पाया कि कुत्ता फ्रिज में घुसने में कामयाब कैसे हुआ।
विज्ञापन