फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   dog held and thrown in air in football club math in argentine

अर्जेंटीना के फुटबॉल मैच में कुत्ता बना बॉल

Thu, 13 Jun 2013 12:10 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 13 Jun 2013 12:10 PM IST
विज्ञापन
dog held and thrown in air in football club math in argentine

अर्जेंटीना में फुटबॉल की दीवानगी किस हद तक है, इससे पूरी दुनिया वाकिफ है, लेकिन अब वहां फुटबॉल की जगह कुत्ते भी इस्तेमाल होने लगे हैँ। और ऐसा होने के बाद वहां क्लब मैच छोड़कर खिलाड़ी आपस में लड़ने भी लगे हैं।

विज्ञापन


एक क्लब मैच में कुछ ऐसा ही हुआ। अर्जेंटीना के एक फुटबॉल खिलाड़ी ने मैदान में आए एक कुत्ते को गर्दन से पकड़ा और बाहर की तरफ यूं उछाल दिया, जैसे वह बॉल हो। हालांकि, कुत्ता मैदान में लगी बाढ़ से टकराकर दोबारा वहीं भाग लिया।
विज्ञापन


बेला विस्टा क्लब और सैन जुआन के बीच मैच खेला जा रहा था, जब बेला के फॉरवर्ड जोस जिमेनेज ने इस कुत्ते को गर्दन से उठाया और बाहर फेंकने की कोशिश की।

लेकिन उनके ऐसा करते ही बवाल मच गया। विरोधी खिलाड़ियों ने उन्हें घेर लिया और इस बात पर नाराजगी का इजहार करने लगे। वहां बैठे दर्शक भी उनसे खफा हो गए। रेफरी ने रेड कार्ड दिखाकर उन्हें बाहर भेजा। लेकिन कहानी यहीं नहीं थमी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब इस घटना की तस्वीरे और वीडियो सामने आए, तो दुनिया भर के पशुप्रेमियों ने जोस को लताड़ लगाई।

देखें वीडियो:

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed