{"_id":"8c89e298-d4e7-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"dog-chews-his-toes-off","type":"story","status":"publish","title_hn":"इतना चबाया कि अंगूठा ही गायब हो गया","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
इतना चबाया कि अंगूठा ही गायब हो गया
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 15 Jun 2013 09:40 AM IST
विज्ञापन
कुत्ते अपने मालिक से वफादारी दिखाने के लिए पूंछ हिलाते हैं, उन्हें चाटते हैं लेकिन क्या कभी ये सुना है कि किसी कुत्ते ने अपने मालिक का अंगूठा ही चट कर दिया हो।
विज्ञापन
अगर अभी तक नहीं सुना तो हम आपको एक ऐसे ही कुत्ते के बारे में बताने जा रहे हैं जो दिखाना तो चाहता था वफादारी लेकिन इस चक्कर में मालिक का अंगूठा ही खा बैठा।
विज्ञापन
हफपोस्ट की खबर के मुताबिक, ब्राजील के रोजर ब्राउन जब उस दिन सुबह उठे तो उनकी हैरानी का ठिकाना नहीं रहा। उनके एक पैर का अंगूठा छोटा था और एक बड़ा। उनके प्यारे कुत्ते 'बो' ने उनके बाएं पैर के अंगूठे को चबा-चबाकर छोटा कर दिया था।
विज्ञापन
विश टीवी की खबर के मुताबिक छह महीने के पिट बुल 'बो' ने अपने मालिक के बांए पैर के अंगूठे को चबा-चबाकर छोटा कर दिया था। दरअसल ब्राउन डायबिटिक है और उसके पैर में इन्फेक्शन भी था, जिस वजह से उसे ये एहसास भी नहीं हुआ कि उसका अंगूठा घिसता जा रहा है।
हालांकि बाद में ब्राउन ने बताया कि ये कुत्ते की गलती न होकर उसी की गलती है क्योंकि उसने अपने घाव को सही से बांध नहीं रखा था। वहीं डॉक्टरों का कहना है कि बो का इरादा अपने मालिक का अंगूठा चबाना नहीं रहा होगा वो तो अपने मालिक की मदद करना चाह रहा होगा।