फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   dog attacked

'वो जमीन पर पड़ी हुई थी और कुत्ता उसकी आंख खा रहा था'

Wed, 08 Jan 2014 09:36 AM IST
Updated Wed, 08 Jan 2014 09:36 AM IST
विज्ञापन
dog attacked

कहते हैं कुत्ता, इंसान का सबसे अच्छा दोस्त होता है लेकिन कई बार ये बेहद खतरनाक भी साबित हो सकते हैं। अब इस महिला को ही ले लीजिए, जिसे उसके सबसे अच्छे दोस्त ने अंधा बना दिया था।

विज्ञापन


मेट्रो की खबर के मुताबिक, इस महिला के कुत्ते ने उस पर कुछ इस तरह हमला कर दिया था कि वो अंधी ही हो गई।
विज्ञापन


उसके पालतू कुत्ते ने उसका पूरा मुंह ही चबा लिया था। जिसके चलते उसकी आंखों की रोशनी भी चली गई थी। लगभग 100 ऑपरेशन के बाद इस महिला को उसकी आंखों की रौशनी वापस मिल सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लंकाशायर में रहने वाली वेंडी हैमरीडिंग सीढ़ियों से गिरकर बेहोश हो गई थीं। दो घंटे बाद जब जब वो जगी तो उसका पूरा चेहरा खून से भरा हुआ था।

कैसे हुआ ये हमला?

dog attacked
वेंडी के कुत्ते कैसी ने उनका पूरा चेहरा चबा लिया था। हालांकि शुरू में कैसी ने उन्हें उठाने की बहुत कोशिश की लेकिन वेंडी उठ नहीं सकी।

इसके बाद अपने वास्तविक व्यवहार के अनुसार, कुत्ते ने वेंडी पर हमला कर दिया और उन्हें नोंचने लगा। ऐसा करने में वो वेंडी की दाईं आंख ही खा गया।

वेंडी अपनी बाईं आंख से ये सबकुछ देख रही थीं लेकिन वो मजबूर थीं और उठ नहीं पा रही थीं। इतना सबकुछ होने के बावजूद भी उनकी आंखों में थोड़ी सी रोशनी बाकी थी लेकिन कई बार प्लास्टिक सर्जरी कराने से वो भी चली गई।

करवानी पड़ी टूथ सर्जरी

dog attacked
करीब दो साल तक एक अंधे का जीवन बिताते के बाद उन्होंने टूथ इन आई सर्जरी कराने का फैसला किया। ताकि उनकी बांयी आंख की रोशनी को सुरक्षित रखा जा सके।

इस सर्जरी में इंसान के कैनाइन दांत की मदद ली जाती है। सर्जरी के बाद उनकी बाईं आंख पपूरी तरह से ठीक है और अब वो अपने बच्चों को देख सकती हैं।

कुत्ते को नहीं मानतीं दोषी

dog attacked
एक ओर जहां ये पूरी खबर पढ़कर आप उस कुत्ते को दोषी मान रहे होंगे वहीं वेंडी ऐसा नहीं मानतीं। उनका कहना है कि इस घटना के बाद से उनकी शराब पीने की लत हमेशा के लिए छूट गई।

जिसकी वजह से वो कुछ और समय तक जिंदा रह सकेंगी। लेकिन उन्हें अपने कुत्ते को खोने का दुख भी है, जिसे इस हमले के बाद घर से बेदखल कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed