फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   dog adopts kitten video show

दुश्मन है तो क्या, कुत्ते और बिल्ली की अनोखी कहानी

Sat, 25 May 2013 02:58 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क। Updated Sat, 25 May 2013 02:58 PM IST
विज्ञापन
dog adopts kitten video show

गोद लेने का चलन इंसान ही नहीं जानवरों में भी है। लेकिन कोई अपने दुश्मन को गोद ले तो हैरानी होना जायज है। कुछ ऐसा ही एक कुत्ते के साथ हुआ जिसने एक बिल्ली के बच्चे को गोद लिया है।

विज्ञापन


दक्षिणी कैरोलीना में एक वन्य जीव संरक्षक ने देखा कि कुत्ता एक गड्ढे में फंसे किसी जानवर को बचाने की कोशिशों में लगा है।

मिशेल स्मिथ नाम की इस अधिकारी ने देखा कि कुत्ता गड्ढे में झुका हुआ है और अंदर से चिल्लाने की आवाज आ रही है। स्मिथ ये देखकर हैरान रह गई कि काफी मशक्कत के बाद कुत्ते ने गड्ढे से जिस जानवर को बाहर निकाला वो दरअसल बिल्ली का एक बच्चा था।
विज्ञापन


देखिए वीडियो :-



स्मिथ ने बताया कि बिल्ली के बच्चे की उम्र लगभग पांच या छह माह है और कुत्ता करीब पांच साल के आस पास है।

स्मिथ ने बताया कि बिल्ली के बच्चे को बचाने के चक्कर में कुत्ता कई जगह से छिल गया और वहां से खून रिस रहा था। स्मिथ ने तुरंत बचाव दल को फोन किया और बचाव दल ने दोनों जानवरों को एंडरसन काउंटी (एनिमल रेस्क्यू सैंटर) में भरती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां कुत्ते का इलाज चल रहा है और कुत्ता बहुत ही समझदारी और प्यार से बिल्ली के बच्चे की देखभाल कर रहा है।

स्मिथ का कहना है कि कुत्ते और बिल्ली की जगजाहिर दुश्मनी उन्हें पता है लेकिन इस जानवरो के बीच प्रेम देखकर वो हैरत में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed