फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   Does size matter?

छोटे लिंग की वजह से गर्लफ्रेंड नहीं बनीं दुल्हन

Sat, 30 Nov 2013 11:44 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 30 Nov 2013 11:44 AM IST
विज्ञापन
Does size matter?

शादी नहीं होने की हजार वजहें आपके पास होंगी। कभी कुंडली नहीं मिलती, कभी जोड़ी नहीं जंचती है तो कभी कुछ और...।

विज्ञापन


लेकिन इस शख्स के पास तो गर्लफ्रेंड भी थी और दोनों के बीच भरपूर प्यार भी था लेकिन जब शादी की बात आई तो लड़की ने दुल्हन बनने से साफ इनकार कर दिया। वजह ये दी, 'तुम्हारा लिंग बहुत छोटा है।'

अगर आपको ये किसी किस्म का मजाक लग रहा है तो आपको बता दें कि कैलिफोर्निया के लॉस एंजिलिस में रहने वाले पैट्रिक मूटे के लिए ये जिंदगी का कड़वा सच है।

मूटे बताते हैं कि उनकी गर्लफ्रेंड ने लिंग छोटा होने की वजह से उन्हें छोड़ दिया। उन्हें लगा कि ऐसा नहीं हो सकता तो उन्होंने डॉक्टरों से सलाह ली।

जब कुत्तों ने ओढ़ा अपने मालिकों का चोगा

डॉक्टरों ने भी उन्हें यही कहा कि उनका लिंग औसत लंबाई से कम है। लेकिन उनके जहन में ये बात घर कर गई। उन्हें ये सवाल परेशान करने लगा कि क्या लिंग छोटा होना इतनी बड़ी बात है कि, शादी रुक जाए।
विज्ञापन


हालांकि ये सवाल कोई नया नहीं है लेकिन किसी ने भी इस सवाल को इतना तूल नहीं दिया लेकिन मूटे के लिए ये सवाल अब जिंदगी का एक अहम हिस्सा है।

दूल्हा छोड़कर भगा तो मेहमान को ही बना लिया दूल्हा

मूटे ने अपने सवाल का जवाब खोजने के लिए न्यूयॉर्क, ताइवान, पापुआ न्यू गिनी और दुनिया के कई इलाकों की सैर की और सवाल का जवाब तलाशने की कोशिश की। उन्होंने इसके लिए आदमियों, औरतों से बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल ये सवाल मूटे की डॉक्यूमेंट्री का हिस्सा है, जो अब डीवीडी का रूप ले चुकी है। उनका कहना है कि उन्हें ये डॉक्यूमेंट्री बनाने में कोई परेशानी नहीं हुई और न ही कोई शर्म आई।

11 ऐसी तस्वीरें जो कर देंगी आपको रोमांचित

उन्हें लगता है कि ये अकेले उनकी समस्या नहीं बल्कि उन जैसे कई लोगों की समस्या है और ये सभी के लिए है।

ये डॉक्यूमेंट्री 24 मिनट की है।

(इस खबर पर प्रतिक्रिया देने के लिए नीचे के बॉक्स में कमेंट करें, शेयर करने के लिए फेसबुक शेयर बटन पर क्लिक करें)

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed