फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   doctors failed to opreate this child

डॉक्टर हारे, बर्तन वाले ने कर डाला ऑपरेशन

Thu, 23 May 2013 12:39 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 23 May 2013 12:39 PM IST
विज्ञापन
doctors failed to opreate this child

जो काम जाने-माने सर्जन नहीं कर पाए वो काम एक बर्तन बनाने वाले ने कर डाला। सुनकर आश्चर्य जरूर होगा कि अगर सर्जन ऑपरेशन नहीं कर पाए तो बर्तन वाले ने कैसे कर लिया लेकिन यह सच है।

विज्ञापन


घटना भदोखर थाना क्षेत्र के मटिया गांव की है जहां ननिहाल आई दो साल की बच्ची नीलम का सिर एक सकरे मुंह वाले बर्तन में फंस गया। दरअसल घर पर तिलक की तैयारियां चल रही थीं और तभी कील ठोंकने के दौरान छत का छज्जा नीचे गिर पड़ा।
विज्ञापन


छज्जे के झटके से बर्तन बच्ची के सिर में जा फंसा। जिसके बाद उसे तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया।

लेकिन घरवाले पहले लखनऊ न जाकर एक बर्तन वाली दुकान पर पहुंच गए। बर्तन व्यवसायी ने सबसे पहले बर्तन के पेंदे को काटकर अलग किया और फिर बर्फ मंगाकर बच्ची के सिर और बर्तन के बीच में भर दी। बाद में बड़ी सावधानी से काटकर बर्तन को बच्ची के सिर से अलग कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्ची अब पूरी तरह खतरे से बाहर है। लेकिन बर्तन बनाने वाले की इस कारीगरी की चर्चा दूर-दूर तक है। जो भी सुन रहा है वो बस यही कह रहा है कि जिस काम के लिए डॉक्टरों ने हाथ खड़े कर दिए, उसे बर्तन बनाने वाले ने कर दिखाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed