{"_id":"f22652ce-da6b-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"doctors-cut-baby-legs","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टरो ने काटे बच्चे के पैर, मां हो गई खुश","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
डॉक्टरो ने काटे बच्चे के पैर, मां हो गई खुश
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 21 Jun 2013 05:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कल्पना कीजिए कि डॉक्टर किसी मां से कहें कि आपके बच्चे के दो पैर काट दिए गए हैं और मां खुशी से नाचने लगे। जी हां, ऐसा ही कुछ केप टाउन के अस्पताल में हुआ जहां चार पैरों के साथ पैदा हुए दो माह के बच्चे के दो अतिरिक्त पैर डॉक्टरों ने हटा दिए।
विज्ञापन
चार पैरों के साथ जन्मा एंड्रयू आखिरकार सामान्य जिंदगी जीने का मौका पाएगा। दो माह पहले चार पैरों के साथ पैदा हुआ ये बच्चा पूरी दुनिया में कौतुहल का विषय बन गया था।
विज्ञापन
केप टाउन में इस दुधमुंहे बच्चे का नौ घंटे तक ऑपरेशन चला और इस ऑपरेशन में बच्चे के दो पैर हटा दिए गए। डॉक्टरों के अनुसार आमतौर पर दो माह के बच्चे इस तरह के ऑपरेशन में बच नहीं पाते लेकिन ये मिरेकल बेबी जीने के लिए बेहद प्रतिबद्ध दिखता है।
विज्ञापन
केप टाउन के अस्पताल में भरती दो माह के एंड्रयू पेलिसम का जन्म छह अप्रैल को हुआ था। जन्म के समय एंड्रयू के पेट के नीचे दो नहीं चार पैर थे। डॉक्टरों का कहना है कि गर्भाशय में आपस में जुड़े जुड़वा बच्चों के भ्रूण तो बने लेकिन दूसरा बच्चा विकसित नहीं हो पाया और उसके केवल पैर ही बन पाए। इसी वजह से एंड्रयू के शरीर में दो पैर ज्यादा हैं।
डॉक्टरों की नजर में अतिरिक्त हाथ और पैरों वाले बच्चे ज्यादा समय तक जिंदा नहीं रह पाते और ऑपरेशन के दौरान ही उनकी मौत की ज्यादा संभावना रहती है। लेकिन एंड्रयू इस मामले में भाग्यशाली रहा।