{"_id":"382b3fc4-bee6-11e2-a4b2-d4ae52bc57c2","slug":"dinosaur-dads-liked-to-play-with-their-children","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक खूंखार जानवर, जो करता था बच्चों से बेहद प्यार","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
एक खूंखार जानवर, जो करता था बच्चों से बेहद प्यार
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 17 May 2013 05:07 PM IST
विज्ञापन
अभी तक हमने डायनासोर की एक विशालकाय, लंबे दांत वाले और खूंखार जानवर के रूप में कल्पना की है। लेकिन पहली बार उस मांसाहारी दानव का एक अनोखा और नर्म पक्ष सामने आया है।
विज्ञापन
डेली मेल की ख्ाबर के अनुसार, वैज्ञानिकों ने हालिया शोध के आधार पर कहा है कि नर डायनासोर अपने बच्चों को बेइंतहा प्यार करते थे। अपने बच्चों के साथ खेलने से बढ़कर उनके लिए कुछ भी नहीं था।
विज्ञापन
शोध के मुताबिक, मासांहारी डायनासोर की कुछ प्रजातियां मादा डायनासोर की मदद भी करती थी। मादा की अनुपस्थिति में अंडे की देखभाल उन्हीं की जिम्मेदारी होती थी।
विज्ञापन
यूनिवर्सिटी ऑफ लिंकन और जॉर्ज मैसन यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने इस अध्ययन को विज्ञान पत्रिका बायोलॉजी लैटर्स में प्रकाशित भी किया है। किताब के सहायक लेखक जियॉप्ऊ बिरचार्ड के अनुसार, डायनासोर अपने पारिवारिक परिवेश में काफी कुछ चिड़ियों की ही तरह थे।
खास बात यह है कि चिड़ियों की ही तरह मादा डायनासोर भी अपने अंडो को सेने का काम करती है। लेकिन इतने भारी-भरकम शरीर के साथ वो ये काम कैसे कर पाती थी, इस बात से शोधकर्ता भी आश्चर्यचकित हैं।
