{"_id":"e230329efefb5855714959c6404763dc","slug":"dimond-python","type":"story","status":"publish","title_hn":"जब सांप 'यहां' घुस जाए तो इस तरह उसे बाहर निकालें","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
जब सांप 'यहां' घुस जाए तो इस तरह उसे बाहर निकालें
अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 06 Mar 2014 08:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कभी न कभी सांप के साथ आपका पाला तो जरूर पड़ा होगा। लेकिन मुसीबत उस वक्त ज्यादा हो जाती है जब सांप घर में घुस जाए।
विज्ञापन
ऐसी स्थिति में चौकन्ना चौकीदार बनकर बैठने के अलावा दूसरा कोई उपाय नहीं रह जाता है। न जाने सांप कब बाहर निकले और कहीं औ दुबक जाए। ये स्थिति और भी अधिक खतरनाक साबित हो सकती है। लेकिन क्या आप जानते हैं अगर सांप किसी कोने में छिप जाए तो उसे बाहर कैसे निकाला जा सकता है?
इस तस्वीर की सच्चाई जानकर रो पड़ेंगे आप
कैसे निकाले बाहर?
अगर नहीं जानते हैं तो यहां पढ़िए और देखिए। मेट्रो की खबर के अनुसार, ये मामला स्वीडन का है। जहां एक सांप स्पीकर के होल में घुसकर बैठ गया। अब ऐसे में उसे निकाल पाना लगभग असंभव था। महिला ने फोन करके मदद मांगी और स्कैनसेन एक्वेरियम के कर्मचारियों ने सांप को पकड़ने का एक बड़ा ही रोचक तरीका खोज निकाला।
विज्ञापन
क्या थी वो तरकीब?
कर्मचारियों ने होल के पास ही एक ताजा मरा चूहा रख दिया। एक्वेरियम के मैनेजिंग डायरेक्टर का कहना है कि उन्होंने फैसला किया कि सांप को लालच देकर ही बाहर निकाला जाए।
विज्ञापन
ख्वाबों की मल्लिका नहीं, जीती-जागती एलियन है ये लड़की
चूहा रखने के कुछ देर बाद ही सांप ने अपना सिर बाहर निकाला और कर्मचारियों ने उसे उसी वक्त दबोच लिया। दरअसल ये सांप एक डायमंड पायथन था। कर्मचारियों को फोन करने से पहले इस महिला ने पुलिस से भी मदद लेने की कोशिश की थी लेकिन पुलिस भी असफल रही थी।
एक मुल्क ऐसा, जहां हर औरत के पास है एक पुरुष गुलाम
जिसके बाद उसने पूरा स्पीकर ही उठाकर कर्मचारियों के सुपुर्द कर दिया। अधिकारियों का सोचना है कि ये डायमंड पायथन किसी का पालतू है।
देखें वीडियो:
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन