फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   Here women are the ruler and men are slaves

एक मुल्क ऐसा, जहां हर औरत के पास है एक पुरुष गुलाम

Thu, 06 Mar 2014 07:35 AM IST
Updated Thu, 06 Mar 2014 07:35 AM IST
विज्ञापन
Here women are the ruler and men are slaves

महिलाओं के सशक्तिकरण और उन्हें पुरुषों के बराबर ला खड़ा करने से जुडे कई अभियान चलते रहते हैं, लेकिन इसी दुनिया का एक मुल्क ऐसा है, जहां सिर्फ महिलाओं की चलती है।

विज्ञापन


लेडीज रूल का जोर कुछ इस कदर है कि पुरुषों को उनका हर हुक्म मानना होता है। जानकर हैरानी हो सकती है, लेकिन इस खबर में पूरा दम है।

आज जब महिलाओं के खिलाफ सारी दुनिया में अपराध बढ़ते जा रहे हैं, ऐसे में आपको जानकर आश्चर्य होगा कि एक ऐसा देश है, जहां महिलाएं सबसे ऊपर हैं और पुरुष उनके लिए गुलाम से बढ़कर कुछ भी नहीं।
विज्ञापन

पुरुषों की स्थिति जानवरों जैसी?

Here women are the ruler and men are slaves

अदर वर्ल्ड किंगडम। जी हां, यही नाम है उस छोटे से देश का जहां महिलाएं राज करती हैं और पुरुष गुलामी। यहां रानी पैट्रिसिया-1 का एकमुश्त राज है।

चेक रिपब्लिक से 1996 में अलग होकर बने इस देश को अन्य राष्ट्रों ने देश का दर्जा नहीं दिया है, लेकिन इनकी खुद की करेंसी, पासपोर्ट, झंडा और पुलिस दल है।

इस देश में बाहर से आने वाले पुरुषों को रानी के लिए सौफा या कुर्सी बनना पड़ता है। इतना ही नहीं, उन्हें मारा-पीटा भी जाता है। पुरुषों को यहां पालतू जानवर के समान समझा जाता है।

नागरिकता चाहिए, तो पुरुष गुलाम चाहिए

Here women are the ruler and men are slaves

यदि कोई महिला यहां की नागरिकता प्राप्त करना चाहती है, तो ये जरूरी है कि उसके पास एक पुरुष गुलाम हो और उसे कम से कम चार दिन रानी के म‌हल में गुजारने पड़ेंगे।

इसीलिए यहां लगभग सभी महिलाओं के पास एक पुरुष गुलाम के तौर पर है। इन गुलामों को कोई भी अधिकार नहीं है। इनके साथ वे जब चाहें, जैसा चाहें, वैसा व्यवहार करने के लिए स्वतंत्र हैं।

इस देश का लक्ष्य ही यही है कि रानी के अधिकार में ज्यादा से ज्यादा पुरुषों को गुलाम बनाया जाए। जिसके लिए हर संभव प्रयास किया जाता है।

विज्ञापन

सिर्फ चंद पुरुषों को है कुछ सीमित अधिकार

Here women are the ruler and men are slaves

देश में सर्वोच्च पद पर रानी काबिज है। वह कोई भी निर्णय लेने के लिए आजाद है। इसके बाद विशिष्ट महिला व महिला नागरिक होती हैं। जिनके पास रानी के बनाए गए कानून के अंतर्गत सभी अधिकार होते हैं।

दूसरे स्तर पर वे पुरुष होते हैं, जिन्हें रानी चुनती है। ये रानी को टैक्स चुकाते हैं। इन्हें घूमने, काम करने, शादी करने व प्रॉपर्टी खरीदने जैसे अधिकार रानी से प्राप्त होते हैं। सबसे निचले स्तर पर होते हैं, गुलाम वर्ग।

इन गुलाम पुरुषों को सभी अधिकारों से वंचित रखा जाता है और इनकी मालकिन इन्हें जैसा चाहें, वैसे उपयोग करती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed