{"_id":"c2446c875e28b96f8481eac5ce5b7928","slug":"desperate-dog-searches-bus-every-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस कुत्ते की कहानी सुनकर, छलक उठेंगी आंखें","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
इस कुत्ते की कहानी सुनकर, छलक उठेंगी आंखें
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 11 Sep 2013 09:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुत्ते और इंसान की दोस्ती के कई किस्से मशहूर हैं लेकिन ये किस्सा सुनकर आपकी आंखें नम हो जाएंगी।
विज्ञापन
ये कहानी एक ऐसे कुत्ते की है जो पिछले 15 दिनों से हर रोज अपने मालिक की तलाश में बस स्टॉप पर खड़ा रहता है और वहां आने वाली बसों में जाकर उसे तलाशता है।
डेलीमेल की खबर के अनुसार, हुआंग हुआंग नाम का ये कुत्ता पिछले दो हफ्ते से हर रोज यही कर रहा है। वो स्टॉप पर आने वाली बसों में चढ़ जाता है और हर सीट पर जाकर उसे इस उम्मीद से सूंघता है कि कहीं तो उसे उसके मालिक की गंध मिल जाए।
विज्ञापन
लेकिन उसका मालिक कभी नहीं आता है। दक्षिणी-पश्चिमी चीन के चेंगदू में ये कुत्ता पिछले दो हफ्ते से हर रोज उसी बस स्टॉप पर अपने मालिक का इंतजार करता है।
दिलचस्प बात ये है कि हुआंग, लाइन में खड़े होकर इंतजार करता है और जब सारे यात्री चढ़ जाते हैं तब वो बस में चढ़ता है और हर सीट पर जा-जाकर अपने मालिक की तलाश करता है।
विज्ञापन
स्टॉप से गुजरने वाले ड्राइवर ने बताया कि हुआंग हर रोज करीब 10 घंटे का समय अपने मालिक को खोजने में बिताता है। हुआंग अब स्थानीय लोगों के बीच हीरो बन चुका है।
इतना ही नहीं कई लोग तो हुआंग को अपने साथ भी ले जाना चाहते हैं। पर कई ऐसे भी हैं जो चाहते हैं कि हुआंग को उसका मालिक मिल जाए।