{"_id":"df95aa42-a271-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"dentist-pulls-all-teeths-of-patient-without-permission","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाने क्या खुन्नस थी, डेंटिस्ट बन गया हैवान","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
जाने क्या खुन्नस थी, डेंटिस्ट बन गया हैवान
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
Updated Thu, 11 Apr 2013 12:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्या हो जब धरती का भगवान यानी डॉक्टर ही हैवान बन जाए। कुछ ऐसा ही क्रिस्टोफर क्रिस्ट के साथ हुआ जिसके डेंटिस्ट ने खुन्नस में आकर उसके सारे दांत उखाड़ डाले।
विज्ञापन
मामला इंडियानापोलिस का है। यहां 21 साल के क्रिस्टोफर क्रिस्ट के तीन दांतों में दर्द की समस्या थी।
चूंकि क्रिस्टोफर ऑटिस्टिक है और इसीलिए उसकी मां ने उसे इंडियानापोलिस में 'अमेजिंग फैमिली डेंटल' नामक क्लीनिक भेजा और हिदायत दी कि केवल तीन दांत ही उखाड़ने के लिए कहे।
विज्ञापन
क्रिस्टोफर डेंटिस्ट के क्लीनिक में पहुंचा और अपनी समस्या बताई। डेंटिस्ट ने उसे कुछ पेनकिलर दिए और तुरंत भयावह ऑपरेशन में जुट गया। बकौल क्रिस्टोफर डेंडिस्ट ने बिना रुके एक के बाद उसके सारे दांत उखाड़ डाले।
विज्ञापन
इस दौरान क्रिस्टोफर ने अपनी बात कहनी चाही लेकिन डेंटिस्ट ने उसकी बात सुने बगैर उसे पोपला कर दिया।
सारे दांत उखाड़ने के बाद डेंटिस्ट ने क्रिस्फोटर को घर भेज दिया। लेकिन घर पहुंचने पर पोपले मुंह के क्रिस्टोफर को देखकर उसकी मां अवाक रह गई। इस दौरान क्रिस्टोफर के मुंह से खून भी बह रहा था।
क्रिस्टोफर को अस्पताल में दाखिल कराया गया जहां उसके मुंह में से सभी दांत निकाले जाने के कारण हुए इन्फेक्शन का इलाज चल रहा है। क्रिस्टोफर की मां ने डेंटिस्ट के खिलाफ मुकदमा दायर करने का फैसला किया है।
खास बात ये है कि अकेला क्रिस्टोफर नहीं है जो इस पगले डेंटिस्ट की खुन्नस का शिकार बना हो। इससे पहले फॉक्स न्यूज को रोज हिल नामक युवती ने बताया कि उसके केवल एक दांत में दर्द था लेकिन इस डेंटिस्ट ने उसके नीचे के सारे दांत उखाड़ डाले।