फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   dentist pulled out his patient's teeth after an argument

गुस्सैल डॉक्टर बन गया हैवान, कर डाला ये काम

Tue, 12 Mar 2013 02:52 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क। Updated Tue, 12 Mar 2013 02:52 PM IST
विज्ञापन
dentist pulled out his patient's teeth after an argument
डॉक्टर को दूसरा भगवान कहा जाता है। लेकिन जब ये भगवान ही अपने हुनर को हथियार बनाकर किसी की जान लेना चाहे तो क्या कहेंगे आप। कुछ ऐसा ही भयावह वाकया एक महिला के साथ हुआ जो मामूली बहस के दौरान डॉक्टर के हुनर रूपी हथियार का शिकार बन बैठी। गुस्से से पागल हुए डेंटिस्ट ने बिल के झगड़े के दौरान इस महिला मरीज के कई दांत उखाड़ डाले।
विज्ञापन


मामला स्पेन के जारागोजा का है। यहां एक डॉक्टर और मरीज के बीच बिल को लेकर हुई बहस उस समय खून खराबे में बदल गई जब गुस्से में आकर डॉक्टर ने अपने औजारों से मरीज के कई दांत उखाड़ दिए। झगड़े की सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और महिला मरीज को अस्पताल में दाखिल कराया। डॉक्टर को महिला पर हमले के जुर्म में हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन


डेली मेल के मुताबिक  झगड़ा 39 साल की महिला मरीज आरोपी डॉक्टर के क्लीनिक में कई माह से इलाज करा रही थी। जब इलाज का बिल कई हजार यूरो में आया तो महिला डॉक्टर से इस संबंध में बहस करने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि झगड़े के दौरान डॉक्टर गुस्से से भर उठा और उसने जबरन महिला मरीज को ऑपरेटिव चेयर पर बिठाकर औजारों से उसके कई दांत उखाड़ डाले। खून से लथपथ महिला क्लीनिक से सीधा पुलिस स्टेशन पहुंची और आपबीती सुनाई।

पुलिस ने डॉक्टर को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। क्लीनिक के स्टाफ का भी कहना है कि डॉक्टर स्वभाव से काफी उग्र है और जरा जरा सी बात पर भड़क उठता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed