फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   dead whale that can claim thousands lives

हैरतअंगेज! मरने के बाद भी ये व्हेल ले सकती है हजारों जानें

Fri, 02 May 2014 09:35 AM IST
Updated Fri, 02 May 2014 09:35 AM IST
विज्ञापन
dead whale that can claim thousands lives

जिसने इस धरती पर जन्म लिया है उसे एक न एक दिन तो खत्म ही हो जाना है। इस व्हेल के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ।

विज्ञापन


लेकिन हैरत की बात ये है कि उसकी मौत पानी के अंदर नहीं बल्कि पानी के बाहर हुई है। मरने के बाद ब्लू व्हेल प्रजाति का ये व्हेल एक नदी किनारे पड़ा हुआ है।

भयंकर से भंयकर जीव अगर मर जाए तो फिर उससे डरने का कोई कारण नहीं बचा रहता है। लेकिन इस विशालकाय व्हेल की कहानी इस मामले में अलग है। ऐसा इसलिए क्योंकि ये मरने के बावूजद लोगों को मारने का दम रखती है।

विज्ञापन

फूल रहा है वो

dead whale that can claim thousands lives

मरा हुआ ब्लू व्हेल न्यूफाउंडलैंड नाम की जगह पर पर स्थित ट्राउट रिवर नाम की जगह पर पड़ा हुआ है।

लगभग 60 टन का ये मरा हुआ व्हेल का वजन बढ़ता जा रहा है और वो फूलता जा रहा है। वो अपने शरीर के पीछे के हिस्से से हैरतअंगेज रूप से बढ़ता जा रहा है।

बताया जा रहा है कि व्हेल के अंदर जो किटाणु होते हैं, वो मरने के बाद तेजी से बढ़ते हैं। वो जब बढ़ते हैं तो इससे मरे हुए व्हेल के अंदर एक भयानक गैस का स्‍त्राव होता है।

गैस ले लेगी सबकी जान

dead whale that can claim thousands lives

ये गैस मीथेन जैसी गैस की तरह होता है। ये जितना बढ़ता है उतना ही व्हेल का शरीर भी फूलता है।

वहां रहने वाले लगभग 600 लोगों को इस बात का डर है ‌कि कहीं बढ़ता और फूलता हुआ उसका शरीर एक दिन फट न जाए।

अगर वो फट गया तो उसके अंदर की जानलेवा गैस हवा में फैल जाएगी और उससे कई लोगों की जानें चलीं जाएंगी। वहां के लोगों ने सरकार से व्हेल को जल्द से जल्द हटाने की मांग की है। 

बि‌कनी पहनकर वो ले लेती शार्क से पंगे!


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed