फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   Dead girl ghost appears in hospital

बच्चा वार्ड में घूम रही लड़की की आत्मा, सच या झूठ!

Fri, 19 Jun 2015 09:28 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 19 Jun 2015 09:28 AM IST
विज्ञापन
 Dead girl ghost appears in hospital

भुतहा मानी जा रही ये तस्वीरें ब्रिट्रेन के लीड्स अस्पताल के बच्चा वार्ड में खींची गईं है।

विज्ञापन


यहां एक कर्मचारी ने दावा किया है कि वो स्नैपचेट के जरिए अपनी प्रेमिका से बात कर रहा था और उसी वक्त उसके कैमरे से ये तस्वीरें खींची गई।

कर्मचारी ने जब तस्वीरें देखी तो उसके होश उड़ गए क्योंकि तस्वीरों में वार्ड में एक साया घुसता दिख रहा है। कहा गया है कि हर रात लीड्स जनर्ल इन्फरमरी अस्पताल के वार्ड में एक बच्ची की आत्मा आती है।

ये वार्ड बच्चों का वार्ड है इसलिए लोगों का शक दो गुना हो जाता है। हालांकि ऐसी अफवाहें पहले ही थी कि यहां रात के समय एक लड़की की आत्मा भटकती रहती है।

विज्ञापन

लोगों को शक , घोस्ट कैपचर ऐप से की कलाकारी

 Dead girl ghost appears in hospital

पिछले दिनों एक रात उस अस्पताल के 21 वर्षीय कर्मचारी एन्ड्रियू मिलबर्न ने चाइल्ड वार्ड के कोरीडोर में तस्वीर खींची। ये तस्वीर वो अपनी प्रेमिका को दिखाने के लिए स्नैपचैट ऐप से खींच रहा था।

तभी अचानक उसको कुछ ऐसा दिखा कि होश उड़ गए उसके। उस तस्वीर में उसे एक छोटी सी लड़की कोरीडोर से कमरे के अंदर जाती दिखी।

एन्ड्रियू ने थोड़ी देर पहले खींची गई तस्वीर में देखा तो कुछ भी ऐसा नहीं दिखा पर दूसरी पिक्चर में सब साफ था। उसने ये तस्वीर अपनी गर्लफ्रेंड को भेजी।

अस्पताल के कुछ लोगों का कहना है कि मिलबर्न ने ये कलाकारी घोस्ट कैपचर नाम के एक ऐप की मदद से की है पर मिलबर्न इसे सिरे से नकार रहा है। फिलहाल ये तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी देखी जा रही हैं और चर्चा में भी हैं।   


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed