फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   dead body woke up due to heat

गर्मी से बेहाल 'मुर्दे' ने लगाई आवाज, पानी दो

Wed, 07 Aug 2013 11:03 AM IST
इंटरनेट डेस्क
इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 07 Aug 2013 11:03 AM IST
विज्ञापन
dead body woke up due to heat

गर्मी से जहां लोगों की जान चली जाती है वहीं बहुत ज्यादा गर्मी से परेशान होकर एक 'मुर्दा' उठ खड़ा हुआ। 'मुर्दे' ने उठते ही कहा कि काफी गर्मी है, वह और बर्दाश्त नहीं कर सकता।

विज्ञापन


चीन में एक आदमी को सुरक्षाकर्मियों ने इतना अधिक पीटा की वह बेहोश हो गया। तब उसके साथी पीटने वालों से हर्जाना वूसलने गए तो वह अचानक ही उठ बैठा।

सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक हुबेई प्रांत की राजधानी वुहान में एक हान नाम के शख्स को पुलिसकर्मियों ने पीटा था। हान सॉफ्ट ड्रिंक बेचने का काम करता है।
विज्ञापन


चीन में चेंगुआन के नाम से पहचाने जाने वाले पुलिसकर्मी लोगों को पीटने के लिए बहुत बदनाम हैं।

हान के बेहोश होने के बाद उसके दस साथी उसे स्ट्रेचर पर रखकर पीटने वाले चेंगुआन के पास ले गए। उन्होंने हान को मृत बताकर मुआवजा मांगा।

पुलिसकर्मियों और लोगों में इस हंगामे के बीच करीब 80 पुलिस अधिकारी और तीन सौ अन्य लोग उन्हें घेरकर जमा हो गए। ऐसे में गर्मी से परेशान होकर हान उठ खड़ा हुआ और कहा, 'काफी गर्मी है, मैं और बर्दाश्त नहीं कर सकता मुझे पीने के लिए पानी दो'।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed