फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   day care worker, bite 5 Year old child

एक गलती पर मासूम बच्चे को दे दी ऐसी सजा कि ...

Sat, 13 Apr 2013 10:53 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क। Updated Sat, 13 Apr 2013 10:53 AM IST
विज्ञापन
day care worker, bite 5 Year old child

मां बाप बच्चों को गलती करने पर डांटते हैं और कभी कभार पिटाई भी कर देते हैं। लेकिन एक डे केयर में संचालक ने पांच साल के मासूम को गलती करने पर उसकी बांह पर कई जगह काट खाया।

विज्ञापन


मामला साउथवेस्ट ओहियो का है, यहां पुलिस ने सिनसिनाती स्थित एंड्रयू प्री स्कूल एंड डे केयर के संचालक रॉबिन मुलिन को डे केयर में एक बच्चे को बुरी तरह काट खाने के आरोप में गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि पांच साल के बच्चे की साथियों से लड़ाई हो गई जिसके चलते इस बच्चे ने एक बच्चे के हाथ पर दांत से काट लिया। इस बच्चे को पकड़ कर रॉबिन के ऑफिस में भेजा गया। यहां रॉबिन ने बच्चे को समझाने की बजाय उसके हाथ पर कई जगह दांत से काट खाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस पूछताछ में रॉबिन ने बताया कि बच्चा दूसरे बच्चों को काट लिया करता था और उसी बात का सबक सिखाने के लिए उसने बच्चे को काट खाया। हालांकि रॉबिन ने स्वीकार किया कि उसने जरूरत से ज्यादा सख्ती दिखा दी।


बच्चे के परिजनों ने रॉबिन के खिलाफ मामला दर्ज कराया है और मामले की सुनवाई चल रही है। बच्चे के परिजनों का कहना है कि उनके पास एक बार भी शिकायत नहीं आई कि बच्चा शरारत करता है और दूसरे बच्चों को काट खाता है।

पुलिस ने बताया कि डॉक्टरी परीक्षण में साफ दिख रहा है कि बच्चे के हाथ पर जगह जगह काट खाने के बड़े निशान बन गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed