{"_id":"03135716-4d8c-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"dark-chocolate-is-fruitful-for-man","type":"story","status":"publish","title_hn":"इसे खाने से मजबूत रहता है पुरुषों का 'दिल'","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
इसे खाने से मजबूत रहता है पुरुषों का 'दिल'
लंदन।
Updated Mon, 24 Dec 2012 11:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैसे तो औरतें चॉकलेट को पुरुषों से ज्यादा पसंद करती हैं। लेकिन जब बात डार्क चॉकलेट की हो रही हो तो पुरुषों को इसे पसंद करना चाहिए। दरअसल डार्क चॉकलेट खाना पुरुषों की सेहत के लिए फायदेमंद है। इससे दिल की बीमारियों और स्ट्रोक से बचा जा सकता है।
विज्ञापन
वैज्ञानिकों ने इस बात का दावा किया है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा है कि इससे महिलाओं की तुलना में पुरुषों को अधिक फायदा पहुंचता है। डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार, यूनिवर्सिटी ऑफ एबर्डीन रोवेट इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूट्रीशन एंड हेल्थ ने कहा है कि हर दिन चॉकलेट का एक टुकड़ा खाना दिल को स्वस्थ रखने का राज बन सकता है।
विज्ञापन
प्रमुख शोधकर्ता और रोवेट इंस्टीट्यूट के डॉ. बैक्जे डे रूस ने कहा कि यह शरीर में तीव्र प्रभावी है, जिससे महिलाओं और पुरुषों दोनों को फायदा पहुंचता है। हालांकि यह महिलाओं के लिए अपेक्षाकृत कम फायदेमंद है। उन्होंने कहा कि इसका मतलब यह नहीं है कि लोगों को अधिक से अधिक चॉकलेट खाना चाहिए, क्योंकि इसमें वसा और शूगर की मात्रा बहुत अधिक होती है।
विज्ञापन
हालांकि हर दिन चॉकलेट का एक छोटा टुकड़ा (70 प्रतिशत कोकोआ) खाने से नुकसान की तुलना में फायदा अधिक होगा। रोवेट इंस्टीट्यूट ने नोरविच स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ फूड रिसर्च के साथ 42 लोगों का अध्ययन किया। इनमें 26 महिलाएं और 16 पुरुष शामिल थे। डार्क चॉकलेट खाने के बाद उनके खून में क्या हुआ, यह जानने का प्रयास किया गया। इस अध्ययन को मोलेक्यूलर न्यूट्रीशन फूड रिसर्च में प्रकाशित किया गया।