{"_id":"74753b19282b000c0a4ab931c3c2b0f4","slug":"dad-calls-cops-to-teach-son-a-lesson-cops-shoot-son-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे को डराने के लिए बुलाई पुलिस, पुलिस ने मार दी गोली","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
बेटे को डराने के लिए बुलाई पुलिस, पुलिस ने मार दी गोली
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 12 Nov 2013 07:31 AM IST
विज्ञापन
घर पर मां-बाप अक्सर बच्चों को डराते हैं और यह कहते हैं कि सुधरोगे नहीं, तो पुलिस को बुला देंगे। या फिर कहा जाता है कि सो जाओ वरना पुलिस आ जाएगी, लेकिन एक बाप को ये मजाक इतना भारी पड़ेगा, उसने सपने में भी नहीं सोचा था।
विज्ञापन
देखें 9 ऐसे अनोखे बिस्तर, जिन्हें देखकर ललचा जाएंगे आप
क्रेजी न्यूज की खबर के अनुसार, अपने बेटे को उसकी गलत आदतों के लिए इस पिता ने पुलिस को फोन करके तो बुला लिया, लेकिन उसके इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ी।
विज्ञापन
हर सपना कुछ कहता है...
दरअसल, अमेरिका निवासी पिता के 19 वर्षीय बेटे ने उसका ट्रक चोरी कर लिया था। पिता जेम्स कोमस्टोक ने सोचा कि वो पुलिस को शिकायत कर दे, जिससे डरकर बेटा सुधर जाएगा।
विज्ञापन
क्या आप काट सकते हैं इन कटे हुए सिरों को?
लेकिन बेटे का पीछा कर रही पुलिस ने उसे पकड़ने की बजाय उसपर गोली चला दी। पुलिस अधिकारी ने उस पर 6 राउंड गोलियां चलाईं, जिनमें से 2 उसे लगीं और वो वहीं मर गया।
कोमस्टोक का कहना है कि उनका बेटा ट्रक चोरी कर भागा था। उन्होंने पुलिस उसे पकड़ने के लिए बुलाई थी, लेकिन उन्होंने उसे गोली ही मार दी।
इस पूरे मामले पर जांच कमेटी बनाई गई है, जो घटना की पूरी जांच करेगी।