फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   crocodile gets snappy with swimming tourists in australia

फोटो खींचने पर भड़का मगरमच्छ और ...

Thu, 20 Dec 2012 11:57 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क। Updated Thu, 20 Dec 2012 11:57 AM IST
विज्ञापन
crocodile gets snappy with swimming tourists in australia

आराम करते जानवर को परेशान नहीं करना चाहिए। हो सकता है कि स्वीडन के टूरिस्टों को ये बात पता न हो। इसी के चलते वो धूप में आराम फरमाते मगरमच्छ की फोटो लेने की भूल कर बैठे। प्राइवेसी में खलल होते ही मगरमच्छ भड़क उठा और टूरिस्टों पर हमला बोल दिया।

विज्ञापन


ये मजेदार वाकयाऑस्ट्रेलिया के लिचफील्ट नेशनल पार्क में घटा। यहां स्वीडन के कुछ टूरिस्ट नदी में अठखेलियां कर रहे थे। तभी इन्होंने चट्टान पर धूप का आनन्द ले रहे एक मगरमच्छ को देखा और उसके नजदीक के फोटो खींचने का प्लान बनाया।
विज्ञापन


ये टूरिस्ट तैरते हुए नदी के बीचों बीच गए और रिलेक्स कर रहे मगरमच्छ की फोटो खींचने लगे। इन्हें बिलकुल भी अंदाज नहीं था कि मगरमच्छ को पोज देना पसंद नहीं। टूरिस्टों को नजदीक देखकर मगरमच्छ झटाक से पानी में कूदा और फोटो खींच रहे टूरिस्ट फैलिक्स एंडरसन के मुंह पर झपट्टा मारा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अचानक हमला से टूरिस्टों के हाथ पैर फूल गए। बदहवास दोनों टूरिस्टों ने दूसरी दिशा में तैरकर अपनी जान बचाई। उधर मगरमच्छ अपने विरोधियों को सबक सिखाने के बाद फिर से आराम फरमाने चट्टान पर जा चढ़ा।


इस दल में शामिल एक टूरिस्ट ने बताया कि हमला करने वाला मगरमच्छ का बच्चा था। अगर वो मादा मगरमच्छ होती तो शायद बचने का मौका नहीं मिलता। इंटरनेट पर इन दिनों इस वाकये की क्लिप काफी लोकप्रिय हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed