{"_id":"81dbb3ca5194ee3fa654ca409761bee2","slug":"cristmas-world-record","type":"story","status":"publish","title_hn":"5 लाख बल्ब जलाकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
5 लाख बल्ब जलाकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
Updated Thu, 28 Nov 2013 12:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑस्ट्रेलिया में एक परिवार ने विश्व रिकार्ड बनाने के लिए पांच लाख दो हज़ार 165 क्रिसमस बल्बों की झालर टांग दी।
विज्ञापन
दुनिया भर में बन रहे इस तरह के किर्तीमानों को दर्ज करने वाले गिनीज़ बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड ने इसकी पुष्टि की है।
हरी बींस के बीच में से निकल आया सांप का सिर
गिनीज़ बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड का कहना है कि कैनबरा के रिचर्ड परिवार ने किसी आवासीय संपत्ति पर इतनी अधिक संख्या में क्रिसमस लाइट लगाने का किर्तीमान बनाया है।
रिकॉर्ड दर रिकॉर्ड
फ़ादर डेविड रिचर्ड ने संवाददाताओं को बताया कि उन्होंने इस पर अक्तूबर में काम करना शुरू किया था।
जब जानवरों ने कराई सर्जरी, और लगाए नकली चोंच-पैर
इस परिवार ने 2011 में भी इसका विश्व रिकॉर्ड बनाया था। उस समय उन्होंने ऐसा करके न्यूयार्क के एक परिवार का रिकॉर्ड तोड़ा था।
रिचर्ड परिवार ने 2011 में अपने घर पर तीन लाख 31 हज़ार 38 क्रिसमस लाइटें लगाई थीं।
महिला को कहा बदसूरत, वो बनी हत्यारिन
रिचर्ड ने बताया, ''मैंने अक्तूबर में एक हफ़्ते की छुट्टी ली। उसके बाद मैंने हर सप्ताहांत इस पर काम किया।''
वो कहते हैं, ''मैंने हमेशा क्रिसमस को प्यार किया है। क्रिसमस लाइट से घर सजाने से लोग आते हैं और उसे देखते हैं, यह ऐसा समय होता है, जब लोग आपके बारे में और अधिक जानते हैं।''
विज्ञापन
समाचार एजेंसी एपी के मुताबिक़ उन्होंने इस बात से इनकार नहीं किया कि वे आगे भी ऐसा करेंगे। लेकिन उन्होंने कहा कि उनके घर के लिए और अधिक बिजली हासिल करने के लिए उन्हें जनरेटर की ज़रूरत होगी।
विज्ञापन
हरी बींस के बीच में से निकल आया सांप का सिर
इस परिवार ने कहा कि बच्चों के कल्याण के लिए पैसा जुटाने के लिए इसे वो आने वाले हफ्तों में आम लोगों के लिए खोलेंगे।