फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   Criminal escape jail plan is foiled as lover fail to drag suitcase

प्रेमिका ने चौपट कर डाला 'फरारी' का अनोखा प्लान

Sat, 02 Mar 2013 12:22 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क। Updated Sat, 02 Mar 2013 12:22 PM IST
विज्ञापन
Criminal escape jail plan is foiled as lover fail to drag suitcase
कभी कभी ज्यादा होशियारी भारी पड़ जाती है। ऐसा ही कुछ प्रेमिका की मदद से जेल से भागने की कोशिश कर रहे कैदी के साथ हुआ। जरूरत से ज्यादा समझदारी इस कैदी की फरारी पर इस कदर भारी पड़ी कि जेल के सुरक्षा कर्मियों ने उसे मौके पर ही दबोच लिया।
विज्ञापन


फरारी की ये अनोखी तरकीब वियतनाम की जेल में अपनाई गई। कत्ल की सजा काट रहे एक कैदी ने गेविन्सन ग्रेसिया ने खुद को सूटकेस में बंद करके फरार होने की योजना बनाई। लेकिन ये तरकीब तब फ्लाप हो गई जब ग्रेसिया की प्रेमिका उस सूटकेस को खींचकर ले जाने का प्रयास कर रही थी। सुरक्षा कर्मियों को युवती की हरकतों पर संदेह हुआ और जब सूटकेस खोला गया तो कैदी बरामद हुआ।
विज्ञापन


डेली मेल के मुताबिक काराकस की जेल येरे 2 में ग्रेसिया ने फरारी की योजना बनाई और अपनी प्रेमिका ब्लैंको (22) को उसमें शामिल कर लिया। ब्लैंको ग्रेसिया से मिलने आई और साथ में एक खाली सूटकेस लेकर आई। मिलने के टाइम के दौरान पांच फीट तीन इंच के ग्रेसिया ने खुद को फोल्ड करके सूटकेस में बंद कर लिया। इसके बाद ब्लैंको सूटकेस लेकर जेल से बाहर चल दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गड़बड़ तब हो गई जब ब्लैंको भारी हो चुके सूटकेस को खींचती हुई गेट की तरफ ले जाने लगी। महिला द्वारा भारी सूटकेस को खींचते हुए देखकर सुरक्षाकर्मी उसकी मदद को आए तो ब्लैंकों असहज हो गई। इससे सुरक्षा कर्मियों को संदेह हुआ और उन्होंने सूटकेस खोल दिया। सूटकेस के अंदर अधनंगा ग्रेसिया पैक था। उसका सिर उसकी टांगों के बीच था और वो किसी तरह खुद को सूटकेस में एडजस्ट किए था।

जेल के लेफ्टिनेंट कर्नल रफील रोड्रिगुएज ने कहा कि ग्रेसिया ने सोचा था कि जेल में दाखिल होते समय ब्लैंको की चैकिंग हुई होगी और लौटते समय शायद न हो। शायद ऐसा हो भी जाता लेकिन ब्लैंको का सूटकेस को घसीटना सुरक्षा कर्मियों की नजर में संदेहास्पद बन गया।


इस घटना के बाद जेल की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और विजिटरों को जेल में सूटकेस जैसी चीजें लाने पर पाबंदी लगा दी गई है। कहा जा रहा है कि इस फरारी की योजना में शामिल होने के लिए ग्रेसिया ने ब्लैंको और साथी कैदियों को पैसे भी दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed