फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   Cows really can predict the weather say scientists

चौंकिए मत, गाय भी करती है भविष्यवाणी

Thu, 14 Mar 2013 02:33 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क। Updated Thu, 14 Mar 2013 02:33 PM IST
विज्ञापन
Cows really can predict the weather say scientists

हम सब जानते हैं कि गाय काफी समझदार प्राणी है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि गाय समझदार होने के साथ साथ मौसम की सटीक भविष्यवाणी भी कर सकती है। जी हां, वैज्ञानिकों ने दावा किया कि सर्दी, गरमी के अलावा गाय बारिश की भी सटीक भविष्यवाणी कर सकती है। अगर आप भी मौसम का हाल जानना चाहते हैं तो गाय को वॉच करना शुरू कर दीजिए।

विज्ञापन


वैज्ञानिकों ने अपनी स्टडी के बाद यह निष्कर्ष निकाला है कि गाय अपने व्यवहार से मौसम की सटीक भविष्यवाणी कर सकती है। इस अध्ययन में शोधकर्ताओं ने पाया कि गर्मी के मौसम में गाय ज्यादा देर तक खड़ी रहती है। लेकिन अगर गाय थोड़ी थोड़ी देर में लेटना आरंभ कर दे तो समझ लीजिए कि बारिश आने वाली है।
विज्ञापन


वैज्ञानिकों ने बताया कि अध्ययन के दौरान गाय के व्यवहार और मौसम के संबंध पर गौर किया गया तो पता चला कि गर्मी में गाय बैठने की अपेक्षा खड़ा रहना पसंद करती है। यदि सर्दी है तो गाय अधिक समय तक बैठना पसंद करती है। लेकिन यदि बारिश आने के आसार लग रहे हैं तो वो लेटना पसंद करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्रिटेन के एनिमल फार्म के मालिक भी कहते हैं कि यदि घास के मैदान पर उन्हें बड़ी संख्या में गाय आराम से पसरी दिखाई दें तो वो इसे बारिश आने का संकेत हैं।

यूनिवर्सिटी ऑफ एरिजोना के शोधकर्तांओं ने कहा कि चूंकि गर्मी में गाय काफी देर तक खड़ी रहती हैं और इस कारण उनकी काफी ऊर्जा खड़े रहने में इस्तेमाल होती है। इसी कारण दुग्ध उत्पादन में कमी आती है। अमेरिकी वैज्ञानिक भी काफी समय से गर्मियों में दुग्ध उत्पादन में आने वाली कमी का कारण जानना चाह रहे थे।


दरअसल गाय जब लेटती हैं तो उनका उद्देश्य धरती से ऊर्जा और गर्मी संरक्षित करना है। धरती से गर्मी संरक्षित करने का साफ संकेत हैं कि आने वाले दिनों में धरती ठंडी होने वाली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed