...और रचा दी गई गाय और सांड की शादी!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेहतर जीवनसाथी की तलाश में लोग शादी के बंधन में बंध जाते हैं। कहीं-कहीं कोई खास दोष हटाने के लिए लोग इंसानों की शादी पहले जानवरों से भी करा देते हैं।
लेकिन ये मामला इन दोनों मामलों से अलग है। ऐसा इसलिए क्योंकि मध्य प्रदेश के इंदौर में एक गांव हैं जहां गांव वालों ने एक गाय और सांड की शादी करवा दी है।
खास बात तो ये है कि ये शादी जितनी खुशी के साथ मनाई गई उतनी ही खुशी के साथ ही पूरे गांव वाले भी इस शादी में जुटे थे।
पहले जयमाल फिर शादी
अपनी तरह की इस अनोखी शादी में गाय और सांड दोनों के पालने वाले बड़े गाजे-बाजे के साथ और नए कपड़ों में आए थे।
आपको बता दें कि गाय का नाम गंगा और सांड का नाम प्रकाश है। जैसे किसी आम शादी में शादी से पहले जयमाल की रस्म होती है, ठीक वैसे ही इस शादी में भी गंगा और प्रकाश का जयमाल किया गया है।
किसी को भी देखने से एक बार को यही लगेगा कि ये इंसानों की शादी है, लेकिन गाय और सांड की इस अनोखी शादी में पूरे 5000 लोगों ने शिरकत की थी।
ताकि बच रही फसल
ताकि उनके गांव में भी तेज बारिश सब कुछ न बर्बाद कर दे, इसलिए गांव वालों ने अपने एक विश्वास के तहत गाय और सांड की शादी कीवा दी।
उनके हिसाब से ऐसा करने से भगवान बारिश नहीं करेंगे और फसल बची रह जाएगी।
पति-पत्नी ने ऐसी जगह छुपाए रूपए, सुनकर हंस पड़ेंगे आप!