फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   couple wins lottery for three times in a month

खुला किस्मत का जैकपॉट: महीनेभर में लगी तीन बार लॉटरी

Mon, 31 Mar 2014 12:48 PM IST
Updated Mon, 31 Mar 2014 12:48 PM IST
विज्ञापन
couple wins lottery for three times in a month

कई लोगों का मानना है कि लॉटरी जैसी चीजों में अपना किस्मत आजमाना बेहद बेवकूफाना चीज है। लोग अक्सर लॉटरी में रुपए डूब जाने के डर से उसमें पैसा नहीं डालते हैं।

विज्ञापन


पर, मिलिए एक ऐसे दंपति से जिनकी लॉटरी में रुपए कमाने की कोशिश की कहानी आपको हैरान कर देगी।

इनकी कहानी सुनकर किसी भी ऐसा ही लगेगा कि ये दुनिया का सबसे किस्मत वाला जोड़ा है।

यूं ही आजमाई किस्मत

couple wins lottery for three times in a month

इस दंपति पर भगवान और लक ऐसे मेहरबान हुए कि देखते ही देखते वो करोड़पति बन गए।

इस जोड़े को हमेशा से लॉटरी खरीदना और उस पर दांव लगाना पसंद था।

इस बार भी उन्होंने एक लॉटरी खरीदी थी। हांलाकि हर बार की तरह उन्हें इस बार भी यकीन था कि उनकी लॉटरी नहीं लगेगी।

पर, लॉटरी लगने वालों की जब घोषणा होने लगी, तो दोनों का नाम पुकारा गया। अपना नाम सुनकर दोनों को यकीन ही नहीं हुआ कि उन्हें साठ करोड़ की लॉटरी लग गई है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

कोशिश रही जारी

couple wins lottery for three times in a month

वर्जीनिया के रहने वाले केविन और जटेरा स्पेंसर साठ करोड़ की लॉटरी मिलने की खुशी मना ही रहे थे कि उन्हें अमेरिका के पोर्टस्माउथ में होने वाली लॉटरी का भी पता चला।

इस जोड़े से रहा नहीं गया और दोनों ने उसी महीने में दूसीर बार लॉटरी ले ली।

हैरान कर देने वाली बात ये है कि हाल ही में साठ करोड़ की लॉटरी लगने वाले जोड़े को फिर से तीस करोड़ की लॉटरी लग गई।

विज्ञापन

फिर से आजमाई किस्मत

couple wins lottery for three times in a month

दो बार भारी रकम की लॉटरी निकलने के बाद इस दंपत्ति को किस्मत का अपने पर मेहरबान होने का आभास हुआ।

यही सोचते हुए उन्होंने फिर से पॉवरबॉल प्राइजेज नाम की लॉटरी को खरीदा। इस बार तो उनके साथ ऐसा कुछ घटा जिस पर विश्वास कराना ही मुश्किल है।

उन्हें एक ही महीने में तीसरी बार साठ करोड़ की फिर से लॉटरी लग गई। दोनों पति-पत्नी बहुत खुश हैं और उनका कहना है कि वो इस पर दांव लगाना अभी जारी रखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed