{"_id":"6d43c354-d5b4-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"couple-who-never-changed-their-dressing","type":"story","status":"publish","title_hn":"35 साल से एक जैसे कपड़े पहन रहा है ये जोड़ा","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
35 साल से एक जैसे कपड़े पहन रहा है ये जोड़ा
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 15 Jun 2013 05:39 PM IST
विज्ञापन
आपने ये तो सुना होगा कि प्यार का रंग जो एक बार चढ़ जाए तो उतारे नहीं उतरता है और अमेरिका का ये जोड़ा इसका जीता जागता सबूत है।
विज्ञापन
अमेरिका के मैसाच्युसेट्स का ये प्रेमी जोड़ा 35 साल से एक-दूसरे के रंग में ऐसा रंगा है कि इनके प्यार का रंग कभी फीका ही नहीं हुआ।
डोनाल्ड डान फीदरस्टोन और उनकी पत्नी नैन्सी फीदरस्टोन पिछले 35 साल से एक जैसे ही कपडे पहन रहे हैं। डोनाल्ड 1957 में अमेरिकी पॉप कल्चर की पहचान माने जाने वाले गुलाबी रंग के फ्लेमिंगो के डिजाइनर के रूप में प्रसिद्ध हैं।
इस बारे में नैन्सी का कहना है कि जब वो डोनाल्ड से मिली थी तब वह गर्मी में भी टाई और जैकेट पहने रहते थे। उनका बचपन औपचारिकता भरे माहौल में हुआ था इसीलिये भयंकर गर्मी में भी वो अपनी जैकेट उतारने से मना कर देते थे। एकबार नैन्सी ने डोनाल्ड को हाफ स्लीव की शर्ट भी गिफ्ट की।
विज्ञापन
नैन्सी को पता था कि डोनाल्ड उनकी बात नहीं टालेंगे और ऐसा हुआ भी। इसके बाद दोनों की शादी हो गई लेकिन नैन्सी डोनाल्ड के लिए शर्ट बनाती रही। डोनाल्ड के लिए शर्ट बनाने से जो कपड़ा बच जाता था नैन्सी उससे अपने लिए ब्लाउज बना लेती।
विज्ञापन
इसके बाद तो दोनों ने एक जैसी पैंट पहनना भी शुरू कर दिया और इस बात को अब 35 साल हो चुके हैं। दोनों के पास चार अलमारियां हैं जो एक जैसे कपडों से भरी हुई है।