फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   couple found their wedding ring post six years of marriage

अरे गजब! शादी के छह साल बाद मिली समंदर में खोई अंगूठी

Thu, 10 Apr 2014 11:06 AM IST
Updated Thu, 10 Apr 2014 11:06 AM IST
विज्ञापन
couple found their wedding ring post six years of marriage

न्यूज़ीलैंड का एक विवाहित जोड़ा छह साल पहले समुद्र में खो गई अपनी सगाई की अंगूठी को फिर से पाने की आस लगाए हुए है।

विज्ञापन


विविनी और जेफ़ निनेस ने बताया कि 15 वर्ष पहले दोनों ने इसके मुख्य नग को बड़े एहतियात से चुनकर अंगूठी बनवाई था।

लेकिन छह वर्ष पहले नार्थलैंड के समुद्र तट पर छुट्टियां मनाने गए इस जोड़े से अंगूठी खो गई थी।

बहुत देर बाद पता चला

couple found their wedding ring post six years of marriage

घटना तब घटी जब विवेनी अपने पति और बच्चों के साथ तट पर समुद्री लहरों से खेल रही थीं।

और जब टॉपलेस ही वो घुस गई रेस्टोरेंट में

न्यूज़ीलैंड हेराल्ड ने विविनी के हवाल से बताया, ''मैंने अपनी सगाई और विवाह दोनों की अंगुठियां खो दी हैं, इस बात का पता घर वापस लौटने के बाद चला।''

विज्ञापन
विज्ञापन

मेटल डिटेक्टर ने खोजा

couple found their wedding ring post six years of marriage

उन्होंने बताया, ''हम इसके बाद सीधे तट पर आए और अंगूठी खोजने की कोशिश की। जब मुझे लगा कि दोनों अंगूठियां वाक़ई गुम हो चुकी हैं तो बहुत दुख हुआ।''

आख़िरकार सगाई की अंगूठी का तब पता चला जब अनुभवी तट पर खोज करने वाले 83 वर्षीय बर्नार्ड पैटर्सन अपने नए मेटल डिटेक्टर को चेक कर रहे थे।

उन्होंने इस अंगूठी को पुलिस को सौंप दिया और पुलिस ने उस जौहरी को खोज निकाला जिसने इसे बनाया था। अंगूठी देखते ही जौहरी इसे पहचान गया।

निनेस परिवार इस अंगूठी को बीमा कंपनी से वापस हासिल करने की कोशिश कर रहा है। क्योंकि मुआवज़ा मिलने के बाद इसका मालिकाना हक बदल दिया गया था। संभावना है कि यह पहले ही किसी दूसरे व्यक्ति को बेची जा चुकी हो।











विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed