{"_id":"bbdaff63b80f6dba943c10d5fec0e2e0","slug":"couple-arrested-for-spending-honeymoon-in-cave","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुफा में मना रहे थे हनीमून, तभी आ धमकी पुलिस","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
गुफा में मना रहे थे हनीमून, तभी आ धमकी पुलिस
इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 16 Aug 2013 08:42 AM IST
विज्ञापन
हनीमून मनाने के लिए लोग कहां-कहां जाते हैं। कोई शिमला जाता है तो कोई स्विट्जरलैंड लेकिन श्रीलंका के इस नवविवाहित जोड़े को ये गुफा ही पसंद आई।
विज्ञापन
न सिर्फ पसंद आई बल्कि दोनों इस जगह को देखकर इतने बेकाबू हो गए कि यहीं हनीमून मनाने लग गए। क्रेजीन्यूज 24 की खबर के अनुसार जब पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया तो उन्होंने पुलिस से कहा कि वे छिपे हुए थे।
विज्ञापन
दिलचस्प बात ये है कि उनके इस हनीमून की खबर लड़के के घरवालों को भी थी। क्योंकि लड़के का पिता ही उन्हें दोनों वक्त का खाना दे जाया करता था। दोनों पांच दिन से इस गुफा में रह रहे थे। पुलिस ने जब दोनों को गिरफ्तार किया तो दोनों सकते में आ गए।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, दोनों बालिग भी नहीं हैं। लड़के की उम्र जहां महज 17 साल है वहीं लड़की की उम्र केवल 15 साल है।
एक ओर जहां लड़के के घरवालों को सबकुछ पता था वहीं लड़की के घरवाले इन सबसे अनजान थे और उन्हीं की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू की थी क्योंकि उनकी लड़की पिछले पांच दिनों से गायब थी।
जिसके बाद पुलिस ने तफ्तीश शुरू की तो लड़की उन्हें गुफा में हनीमून मनाते हुए मिली।