{"_id":"da42769e-eb94-11e2-9772-d4ae52bc57c2","slug":"couple-arrested-for-beating-girl-and-trying-to-eat-her","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपनी ही बेटी को चबा रही थी ये मां...","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
अपनी ही बेटी को चबा रही थी ये मां...
नई दिल्ली/ इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 15 Jul 2013 10:50 AM IST
विज्ञापन
कोई अपने ही बच्चे के हाथ-पैर तोड़कर, काटकर, नोचकर उसे पकाकर खाने के बारे में सोच सकता है क्या? सुनकर रूह भी कांप उठती है, लेकिन इस मां और उसके ब्वॉयफ्रेंड ने ये शर्मनाक हरकत करते समय एक पल को भी नहीं सोचा कि ये उनकी अपनी बच्ची है।
विज्ञापन
इंफॉर्मेशन नाइजीरिया की खबर के अनुसार, अमेरिका में दक्षिणी ह्यूस्टन के एक होटल में 14 महीने की एक बच्ची जिंदगी और मौत के बीच झूल रही थी। उसकी हड्डियां चूर-चूर हो चुकी थीं, पूरे शरीर पर काटने के निशान थे, पैर अलग कटा हुआ था और आंखे फूट चुकी थीं। उसके मरने के लिए इतनी चोटें बहुत थीं।
विज्ञापन
लेकिन कमरे में वो अकेली नहीं थी। कमरे में बच्ची की मां और उसका ब्वॉयफ्रेंड भी था। उसी समय बच्ची की दादी मां होटल पहुंची और बच्ची को अपने साथ लेकर चली गई और उसने 900 हेल्पलाइन पर फोन करके पूरी दास्तान सुना दी। बाद में बच्ची की मौत हो गई।
विज्ञापन
जिसके बाद बच्ची की मां और उसके ब्वॉयफ्रेंड को गिरफ्तार कर लिया गया।