फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   consecutive accidents splashes lives of family of three

लेने पहुंचे बेटी की लाश, दोहरे एक्सीडेंट में गई मां-बाप की भी जानें!

Sat, 10 May 2014 11:22 AM IST
Updated Sat, 10 May 2014 11:22 AM IST
विज्ञापन
 consecutive accidents splashes lives of family of three

महाराष्ट्रा के नवी मुंबई के नजदीक खेड़ में रहने वाली 17 साल की लड़की उस दिन घर से एग्जाम देने के लिए निकली थी।

विज्ञापन


उसे क्या पता था कि जिस एग्जाम को क्लियर करके वो अपना भविष्य बनाने की सोच रही थी, एग्जाम के उसी दिन वो इस दुनिया से चली जाएगी।

धनश्री कदंब खेड़ नाम की जगह से रत्नागिरी एग्जाम जाने के लिए निकली ही थी कि जिस ऑटोरिक्शा में वो बैठी थी वो पलट गया। ऑटोरिक्शा के पलटने की वजह से लड़की की जान वहीं चली गई।

मां-बाप भी पहुंचे

 consecutive accidents splashes lives of family of three

लड़की की मौत हो जाने के बाद आस-पास के लोगों ने फौरन ही धनश्री के मां-बाप को ये खबर दी।

खबर सुनते ही उनके पैरों तले जमीन खिसक गई और वो तुरंत ही अपने दिल के टुकड़े की लाश लेने के लिए वहां पहुंचे।

गमगीन मां-बाप वहां से अपनी बेटी की लाश को मारूति 800 में वापस लेकर घर को निकले। लेकिन तभी हुआ एक दोहरा हादसा।

विज्ञापन
विज्ञापन

फिर हुआ एक्सिडेंट

 consecutive accidents splashes lives of family of three

मां-बाप अपनी बेटी की लाश को लेकर गाड़ी में चल पड़े। लेकिन तभी रास्ते में दूसरी तरफ से आती हुई एक बड़ी गाड़ी पर खड़ी जेसीबी गाड़ी अचानक ही बेल्ट तोड़कर मारूति 800 पर जा गिरी।

जेसीबी के अचानक मारूति 800 पर गिरने की वजह से गाड़ी वहीं के वहीं पिचक गई और लाश लिए मां-बाप भी वहीं दब के मर गए।

इस दोहरे एक्सिडेंट के बारे में जिसने सुना हैरान ही रह गया।

हैरतअंगेज खोज! मिले ऐसे मेंढक जो करते हैं डांस

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed