{"_id":"941cdda67d33ae9c6de12268f1f3b319","slug":"company-offers-job-to-thief-who-robbed-them","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिस कंपनी में डाला डाका, वहीं से मिला जॉब ऑफर","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
जिस कंपनी में डाला डाका, वहीं से मिला जॉब ऑफर
इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 12 Aug 2013 01:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्या ऐसा हो सकता है कि कोई कंपनी किसी चोर को अपने यहां नौकरी पर रखे? वह भी ये जानते हुए कि यही वो शख्स है जिसने उसी कंपनी में एक बार डाका डाला था।
विज्ञापन
यूके के वॉरसेस्टर में एक शख्स को उसी कंपनी की ओर से नौकरी का प्रस्ताव मिला है, जहां चोरी करने के आरोप में वो फिलहाल जेल में सजा काट रहा है।
दिलचस्प यह है कि कंपनी उस शख्स के इंतजार में पलकें बिछाए बैठी है वह कब जेल से रिहा होकर नौकरी जॉइन करेगा।
ग्रास रूट्स लाइव कंपनी ने अपने यहां से कंप्यूटर का सामान चोरी करने वाले इस शख्स को अब माफ कर दिया है। इतना ही नहीं उसे दूसरा मौका देने के लिए उसे अपने यहां नौकरी का ऑफर दिया है।
विज्ञापन
यह कंपनी लोगों को समारोह आयोजित करने में मदद करती है। कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर चार्ल्स मॉयल ने बताया कि उनकी कंपनी इस लुटेरे को दूसरा मौका देना चाहती है।
विज्ञापन
क्रेजीन्यूज 24 के मुताबिक, वैसे तो स्टीव नाम के इस चोर को सजा किसी और जुर्म के लिए हुई है, लेकिन सुनवाई के दौरान उसने इस कंपनी में चोरी का गुनाह भी कुबूल लिया।
बाद में जब कंपनी के मालिक, स्टीव से मिलने जेल पहुंचे तो उसने कहा कि कंपनी ने उस पर जो भरोसा जताया है, वह उसका आभारी है।