फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   colonal meao cat angry experssion

इन मोहतरमा का गुस्सा वर्ल्ड फेमस, फेसबुक पर हजारों दीवाने

Mon, 08 Oct 2012 01:59 PM IST
इंटरनेट डेस्क
इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 08 Oct 2012 01:59 PM IST
विज्ञापन
colonal meao cat angry experssion
दिखने में तो कोलोनल मियाउ दुनिया की सबसे गुस्सैल फीमेल दिखती है लेकिन फिर भी उसके लाखों दीवाने हैं। उसकी अदाएं देखने के लिए यू ट्यूब पर हजारों हिट पड़ते हैं लेकिन मियाउ को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता और वो हमेशा चूहे की फिराक में रहती है। जी हां, हम बात कर रहे हैं झबरीली बिल्ली मियाउ की जिसके चेहरे के एक्सप्रेशन आजकल इंटरनेट पर तहलका मचा रहे हैं। सबसे झबरीली बिल्ली मियाउ के चेहरे को देखने पर लगता है कि मानो वो बहुत गुस्से में हैं और यही अदा लोगों को भा रही है।
विज्ञापन


मियाउ एक ब्लैक स्मोक पर्शियन कैट है जो अपनी मालकिन को अपनी लोकप्रियता का लुत्फ उठाने दे रही है। मियाउ के शरीर पर इतने ज्यादा फर (बाल) हैं कि वो बिलकुल रुई का गुड्डा लगती है। लेकिन जब मियाउ के चेहरे की तरफ देखें तो एक शैतानी लेकिन क्रोधित आंखें नजर आती है। मियाउ अगर खुश भी होती है तो भी उसके चेहरे की बनावट उसके भावों को जाहिर नहीं होने देती। मियाउ की मालकिन जब उसे गोद में लेकर गुदगुदाती है तो भी मियाउ के चेहरे के भाव में कोई बदलाव नहीं आता। मानो गोद में उठाए जाने पर क्रोधित हो गई हो। मियाउ की मालकिन का कहना है कि हालांकि मियाउ किसी भी तरह उग्र नहीं होती। वो शांत रहती है और खूब मस्ती करती है। लेकिन उसके चेहरे की कठोर और कुछ कुछ तानाशाही बनावट उसे गुस्सैल बिल्ली का दर्जा देती है।
विज्ञापन


विश्व की सबसे गुस्सैल बिल्ली
यहां तक कि मियाउ के फैन्स ने मियाउ का नाम वर्ल्ड्स एंग्रिएस्ट कैट रख दिया है। फेसबुक पर मियाउ के पेज पर 32,000 लाइक्स देखकर उसकी मालकिन काफी उत्साहित हैं। मालकिन मिस एवे बताती है कि मियाउ वाशिंगटन के सिएटल में सड़क किनारे मिली थी और शायद उसका मालिक उसे बेसहारा छोड़ गया होगा।  तब उसे एनिमल होम भेजा गया और उन्होंने उसे गोद ले लिया। मिस एवे का प्लान है कि वो मियाउ को लॉस एंजलिस ले जाएंगी और स्टार बनाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed