{"_id":"28bbe7b6-24d4-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"cockroach-in-your-food","type":"story","status":"publish","title_hn":"'आपके खाने में कॉकरोच हो सकता है'","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
'आपके खाने में कॉकरोच हो सकता है'
कैलीफोर्निया/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 02 Nov 2012 03:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाने में कीड़े मकोड़े या बाल गिर जाने पर होटल या रेस्टोरेंट जहां अपनी गलती तक नहीं मानते वहीं कैलीफोर्निया का एक रेस्टोरेंट खुद बता रहा है कि उसके खाने में कॉकरोच हो सकता है। मैरीन काउंटी के इस रेस्टोरेंट के प्रवेश द्वार पर ही सूचना बोर्ड लगा है कि आपके खाने या सूप में कॉकरोच हो सकता है।
विज्ञापन
एक स्थानीय समाचार को दिए साक्षात्कार में रेस्टोरेंट के मैनेजर ने बताया कि यह रेस्टोरेंट जिस इमारत में है वहां कीड़े मकोड़े बहुत अधिक हैं और रेस्टोरेंट वाले इसे पूरी तरह रोक नहीं पा रहे हैं। ऐसे में होटल के मालिक ग्राहकों से ईमानदार रहना चाहते हैं। इसलिए वे खुद इस बात की जानकारी ग्राहकों को दे रहे हैं।
विज्ञापन
खाने में कॉकरोच के होने की संभावनाएं काफी बढ़ गई हैं और रेस्टोरेंट का मालिक इस समस्या की जानकारी ग्राहकों को देना चाहता है। इसलिए चेतावनी बोर्ड रेस्टोरेंट के बाहर लगाया गया है। समाचार पत्र के मुताबिक रेस्टोरेंट ने इस समस्या के बारे में पर्यावरण स्वास्थ्य सेवा विभाग को भी जानकारी दे दी है। साथ ही रेस्टोरेंट इस इमारत को बनाने वाले बिल्डर पर भी किड़े मकोड़े को रोकने के लिए दबाव बना रहा है।
विज्ञापन