{"_id":"6aa096b4-86ee-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"cleaner-fail-to-lock-door-and-two-lions-escape-in-zoo","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिंजरा खुला, सिर पर पांव रखकर दौड़ पड़े लोग","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
पिंजरा खुला, सिर पर पांव रखकर दौड़ पड़े लोग
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
Updated Thu, 07 Mar 2013 11:45 AM IST
विज्ञापन
कहते हैं कि गलती कोई करता है और भुगतता कोई और है। कुछ ऐसा ही चीन के एक चिड़ियाघर में हुआ। यहां चिड़ियाघर के कर्मचारी की लापरवाही से शेरों के बाड़े का ताला खुला रह गया।
विज्ञापन
दक्षिणी पश्चिमी चीन के चोंगक्विंग प्रांत में चिड़ियाघर के सबसे खतरनाक जानवर यानी शेर और शेरनी पिंजरे से भाग निकले और पूरे चिड़ियाघर में तांडव मचा दिया। हुआ कुछ यूं कि खाना देने के बाद चिड़ियाघर का कर्मचारी जल्दबाजी में पिंजरे में ताला लगाना भूल गया।
विज्ञापन
शेर और शेरनी तो मानों इसी का इंतजार कर रहे थे। दोनों खतरनाक जानवर बाहर भाग निकले और चिड़ियाघर में खुलेआम घूमने लगे। चिड़ियाघर में खुले में घूम रहे शेर और शेरनी को देखकर दर्शकों में अफरातफरी मच गई और दर्शक यहां से वहां भागने लगे।
विज्ञापन
चिड़ियाघर में अफरातफरी का माहौल देखकर और लोगों की सुरक्षा के मद्देनजर चिड़ियाघर प्रशासन ने दंगा पुलिस को बुला लिया। सभी दर्शकों को चिड़ियाघर से बाहर निकाल कर शेर और शेरनी की तलाश की गई। शेरनी तो जल्द ही मिल गई और स्प्रिंटर गन के जरिए उसे बेहोश करके वापस पिंजरे में भेजा गया। जबकि शेर को एक घंटे की मेहनत के बाद खोजा जा सका।
चिड़ियाघर प्रशासन का कहना है कि इसमें शेर की कोई गलती नहीं है। पिंजरा खुला देखकर कोई भी जानवर बाहर जाने का मौका नहीं छोड़ेगा। लेकिन चिड़ियाघर के कर्मचारी को अपनी गलती स्वीकार करनी होगी जिसके चलते दर्शकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।