{"_id":"c82edbcc-c39a-11e2-a4b2-d4ae52bc57c2","slug":"cicadas-sex-fueled-east-coast-crawl","type":"story","status":"publish","title_hn":"संभोग के लिए ही जन्मता है ये कीड़ा","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
संभोग के लिए ही जन्मता है ये कीड़ा
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 24 May 2013 01:40 PM IST
विज्ञापन
हम और आप अपने आस-पास कई कीट-पतंगों को उड़ते, रेंगते देखते हैं लेकिन आज से पहले शायद ही कभी आपने किसी ऐसे कीड़े के बारे में सुना होगा, जो सिर्फ संभोग करने के लिए करने के लिए ही धरती पर आते हैं।
विज्ञापन
जी हां, सिसाडा ऐसा ही कीड़ा है जो यूं तो धरती के नीचे रहता है लेकिन संभोग करने के लिए धरती पर आ जाता है। प्रजनन के तुरंत बाद सिसाडा की मौत हो जाती है और अंडों से निकले सिसाडा फिर लंबे समय के लिए धरती के भीतर चले जाते हैं।
विज्ञापन
सिसाडा के बारे में पिछले दिनों एक एनिमल स्पेशलिस्ट चैनल ने विस्तार से जानकारी दी थी। चैनल के अनुसार इन कीड़ों के जन्म का उद्देश्य ही दरअसल संभोग करना और प्रजनन करना है।
विज्ञापन
हालांकि ये कीड़े इंसान के लिए खतरनाक नहीं होते। ये बिलकुल जहरीले नहीं होते और न ही किसी को नुकसान पहुंचाते हैं। इनके जीवन का किसी पेड़ की जड़ में बीस फीट नीचे होता है।
ये कीड़े हजारों और लाखों के समूह में एक साथ रहते हैं। नॉर्थ कैरोलीना में पाए जाने वाले इन कीड़ों का जीवन बहुत अजीबोगरीब माना जाता है।
धरती के भीतर रहने वाले सिसाडा मात्र चार से छह हफ्ते के लिए ही धरती की सतह पर आते हैं, संभोग करते हैं और किसी पेड़ की जड़ में अंडे देते ही इनकी मौत हो जाती है।
अंडे टूटने के बाद जो बच्चे बाहर आते हैं वो जमीन के भीतर सुराख बनाकर अंदर चल जाते हैं। समूह में रहने वाले ये कीट जब एक साथ आवाज निकालते हैं तो यह 94 डेसिबल्स के बराबर होता है।