फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   christmas event dog eat electric lighting

जब नासमझ कुत्ते की जान पर बन आई...

Thu, 20 Dec 2012 11:23 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क। Updated Thu, 20 Dec 2012 11:23 AM IST
विज्ञापन
christmas event dog eat electric lighting

त्योहार का मौका ही ऐसा होता है कि कोई भी जोश में आ जाए। ऐसे में इंसान तो इंसान जानवर भी उत्साह में आ रहे हैं। लेकिन क्रिसमस के इसी उत्साह में एक कुत्ते की जान पर बन आई।

विज्ञापन


ब्रिटेन के साउथहैंपटम में कुत्ता चार्ली घर में लगाई गई बिजली की रंगीन लड़ियों को चबा गया। इससे बिजली की एक फुट लंबी झालर उसके पेट में पहुंच गई। घर में क्रिसमस के मौके पर सजावट की गई थी। कुत्ता खाने की चीज समझ कर उसी झालर को चबाने लगा और खा बैठा।
विज्ञापन


झालर खाने के कुत्ते की तबियत बिगड़ गई। तबियत बिगड़ने पर घरवाले चार्ली को अस्पताल ले गए। अस्पताल में एक्सरे करने पर पता चला कि उसके पेट में बिजली की एक फीट लंबी झालर है। यही नहीं चार्ली के पेट में जूते का फीता भी दिखा। एक सर्जरी के जरिए चार्ली के पेट झालर और फीता बाहर निकाले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुत्ते के मालिक शैरोन फे (45) ने कहा कि चार्ली लाइट को खाना समझ बैठा। फे ने बताया कि चार्ली पहले भी स्कार्फ को मीट समझ कर खा चुका है। फे ने बताया कि मार्च में चार्ली ने स्कार्फ खा लिया था और तब भी ऑपरेशन के जरिए स्कार्फ बाहर निकाला गया था।


चार्ली का ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर ने कहा कि यूं तो पूरे साल उनके पास ऐसे केस आते हैं जिनमें कुत्ते मोजे, फीते, रबर का सामान और गुड़िया चबाकर खा लेते हैं। लेकिन बिजली की लड़ी खाने का ये पहला मामला है। दरअसल बिजली की सख्त प्लास्टिक की होती है और उसे चबाया जाना मुमकिन नहीं। ऐसे में लड़ी को चार्ली ने कैसे अपने पेट में पहुंचाया, सोचने की बात है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed