फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   Chinese woman hasn't cut her 6ft 7in hair in 11 years

गजब, 11 सालों से बालों पर नहीं चली कैंची

Fri, 01 Mar 2013 01:55 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क। Updated Fri, 01 Mar 2013 01:55 PM IST
विज्ञापन
Chinese woman hasn't cut her 6ft 7in hair in 11 years
लोग तरह तरह के शौक पालते हैं। लेकिन चीन की एक महिला अपने बालों की दीवानी है। 44 साल की यिंगुएन को अपने बाल इतने प्यारे हैं कि उन्होंने पिछले 11 सालों से बालों पर कैंची नहीं चलाई है।
विज्ञापन


hair1खुद 5 फीट की बाल 6.7 फीट के
विज्ञापन

चीन के घांसी प्रांत के गुइगेंग गांव में 44 साल की सेन यिंगुएन अपने लंबे बालों को लेकर चर्चा का केंद्र बनी हुई है। यिंगुएन के बाल काफी घने और लंबे है। खुद यिंगुएन महज पांच फीट की है और उसके बाल 6.7 फीट है यानी यिंगुएन के बाल उसकी लंबाई से भी ज्यादा हैं। मजे की बात है कि जब यिंगुएन को कंघी करनी होती है तो उसे किसी स्टूल पर चढ़ना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


11 सालों से नहीं चली कैंची
यिंगुएन कहती है कि उन्हें अपने बालों से बहुत ज्यादा प्यार है और वो किसी भी सूरत में उन्हें काट नहीं सकती। यिंगुएन ने पिछले 11 सालों से बाल नहीं काटे हैं। वो काफी जतन से अपने बालों की देखभाल करती है। यिंगुएन का कहना है कि वो हर चार दिन में बाल धोती है और फिर एक स्टूल पर चढ़कर बालों में कंघी करती है। कंघी करने पर जो बाल गिरते हैं, यिंगुएन उन्हें भी सहेज कर रख लेती है। एक साल में यिंगुएन के सिर से करीब 50 ग्राम बाल झड़ते हैं। यिंगुएन साल 2005 से अपन झड़ने वाले बालों को एकत्र कर रही है।


बीयर से धोती है बाल
अपने बालों को स्वस्थ और चमकदार बनाए रखने के लिए यिंगुएन बालों को बीयर और अच्छी किस्म के शैंपू से धोती है। यिंगुएन का मानना है कि बीयर से बालों की चमक बढ़ जाती है और स्मूदनैस कायम रहती हैं।

बाल खरीदने वाले भी लाइन में
यिंगुएन कहती हैं कि उनके लंबे बालों को खरीदने वालों की भी कमी नहीं है। यहां तक कि कई लोग 2000 डॉलर तक में उनके बाल खरीदने के लिए तैयार हैं। लेकिन वो अपने बाल किसी भी कीमत पर नहीं बेचेंगी। खास बात ये है कि अभी तक यिंगुएन का एक भी बाल सुनहरा नहीं हुआ है। सभी बाल काले हैं। यिंगुएन का कहना है कि जिस दिन एक भी बाल सुनहरा हुआ वो अपने साले बाल डाइ करके सफेद कर लेंगी। ये भी तो एक स्टाइल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed