{"_id":"11d00fe8-bf87-11e2-a4b2-d4ae52bc57c2","slug":"chinese-man-reunited-with-his-parents-23-years-later","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 साल से मिलने की चाहत थी, अब जाकर मिला","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
20 साल से मिलने की चाहत थी, अब जाकर मिला
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 18 May 2013 12:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रास्ता खोजने के लिए या फिर किसी लोकेशन के लिए आपने भी कभी न कभी गूगल मैप पर क्लिक जरूर किया होगा। लेकिन क्या आप यकीन करेंगे कि गूगल की इस सर्विस ने 20 साल बाद एक बिछड़े परिवार को दोबारा मिला दिया।
विज्ञापन
चीन के सिचुआन प्रांत में जन्मे ल्युओ गैंग पांच साल की उम्र में अपने परिवार से बिछड़ गए थे। जन्म जहां सिचुआन में हुआ वहीं पालन-पोषण 15 सौ किमी दूर फुजिआन प्रांत में हुआ।
विज्ञापन
बचपन की कुछ धुंधली यादें हमेशा उनके जेहन में बनी रही और घर लौटने की चाह को उसने कभी मरने नहीं दिया। लेकिन सिर्फ इतना ही काफी नहीं था। घर की धुंधली सी याद तो थी लेकिन जगह का कोई ठिकाना नहीं था। पुराने दिनों के बारे में उसे सिर्फ इतना ही याद था कि उस जगह दो पुल थे।
विज्ञापन
इसके बाद उसने गूगल मैप से अपना घर खोजना शुरू किया। हालांकि जिस परिवार ने गैंग की परवरिश की, वो उससे काफी प्यार करता था। लेकिन बचपन की यादें अक्सर उसे दुखी कर जाती थीं।
डेली मेल की खबर के मुताबिक गैंग की यह खोज काफी मुश्किल थी क्योंकि उसे न तो जगह का नाम याद था और न ही कोई लोकेशन। फिर भी उसने हिम्मत नहीं छोड़ी और पुरानी यादों के आधार एक मोटा-मोटा खाका खींच कर उसे एक चीनी वेबसाइट पर प्रकाशित करवा दिया। साथ में ये भी लिखा कि परिवार से बिछड़े इस बच्चे की मदद करो।
कुछ दिन बाद उस वेबसाइट के माध्यम से एक व्यक्ति ने गैंग को फोन किया और बताया कि गुंआंगन शहर में एक ऐसा कस्बा सिचुआन है। जहां से करीब इतने ही साल पहले एक बच्चा खोया था। यह ब्योरा गैंग के पोस्ट से काफी मिलता-जुलता था।
गूगल मैप पर जब गैंग ने सिचुआन को देखा तो जगह उसे काफी जानी-पहचानी लगी। सबसे खास कि वहां भी दो पुल थे। गूगल मैप पर सारी पड़ताल करने के जब बाद गैंग वहां पहुंचे, तो उसकी मां ने बिना कुछ कहे उसे पहचान लिया। दोनों की आंखों में आंसू थे और मन में ढेरों सवाल।