{"_id":"70c85723486ade3a8a71462948a62e83","slug":"chinese-man-hacks-off-his-own-infected-leg","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंफेक्शन हुआ तो एक पैर काटा, बीमारी दूजे पैर में लगी","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
इंफेक्शन हुआ तो एक पैर काटा, बीमारी दूजे पैर में लगी
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sun, 13 Oct 2013 07:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोई शख्स लकड़ी काटने वाली आरी से अपना पैर कैसे काट सकता है...सुनकर भरोसा कर पाना मुश्किल है लेकिन ये सच है।
विज्ञापन
इस शख्स ने लकड़ी काटने वाली आरी से खुद ही अपना पैर काट डाला। पहले तो उसे लगा कि फल काटने वाले चाकू से ही पैर कट जाएगा, लेकिन जब बात नहीं बनी तो उसने आरी उठा ली।
आपने आज तक नहीं देखी होगी सांपों की ऐसी जुगलबंदी
डेली मेल की खबर के अनुसार, अगर आप सोच रहे हैं कि ये शख्स पागल होगा, तो आपको बता दें कि झेंग यानलियांग दिमागी रूप से बिल्कुल ठीक हैं। लेकिन अस्पताल के महंगे बिल भरने के लिए उनके पास पैसे नहीं थे।
विज्ञापन
इसलिए उन्होंने खुद ही अपना संक्रमित पैर काट कर फेंक दिया। चीन के बोडिंग शहर में रहने वाले 47 साल के झेंग को पेट से होते हुए पैरों में तेज दर्द होता था।
विज्ञापन
पत्नी को हुआ घोड़े से प्यार, पति ने दिया तलाक
उन्होंने जांच कराई तो पता चला कि ये तकलीफ दोनों पैरो में ही है। एक दिन जब दर्द हद से ज्यादा बढ़ गया तो उन्होंने आरी और चाकू से अपना पैर काट डाला। ऐसा करने की केवल एक वजह ये थी कि वो अस्पताल का खर्च नहीं उठा सकते थे।
जब झेंग ने जांच कराई थी तभी डॉक्टर ने उन्हें बता दिया था कि उन्हें एक दुर्लभ बीमारी है। जिसकी वजह से उनके दांएं पैर की धमनियां गायब हो गई है और उनकी मौत भी हो सकती है।
झेंग को दर्द इस कदर होता था कि उनके चिल्लाने की आवाज से पड़ोसी भी रात को जग जाते थे। फिर एक रात जब झेंग की बीवी की आंख्ा लग गई तो उसने फल काटने वाले चाकू से अपनी खाल उतारनी शुरू की और खुद को बांध लिया।
उसके बाद आरी से हड्डी को काटना शुरू किया, लेकिन आरी बीच में से ही टूट गई। उसके बाद उन्हें अपनी बीवी को नींद से जगाना पड़ा।
कुछ ही देर बाद उनका दायां पैर कूल्हे के थोड़ी दूरी से कट चुका था, जिसे उन्होंने बाद में कूड़ेदान में डाल दिया।
लेकिन बुरी खबर ये है कि इस बार संक्रमण उनके बाएं पैर में है और डॉक्टरों ने साफ कह दिया है कि उनके पैर बचा पाना मुमकिन नहीं है।
जरा इधर भी की अन्य खबरें पढ़ने और गैलरी देखने के लिए यहां क्लिक करें