{"_id":"4584dc6d298d2ce478aeec32f114de43","slug":"chinese-man-caged-in-tiny-stone-cell","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां-बाप ने अपने ही बेटे को बना दिया 'अनारकली'","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
मां-बाप ने अपने ही बेटे को बना दिया 'अनारकली'
इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 27 Aug 2013 11:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहंशाह अकबर ने तो सलीम और अनारकली की बढ़ती नजदीकियों की वजह से उसे दीवार में चुनवा दिया था, लेकिन यहां तो अपने ही मां-बाप ने बेटे को पत्थरों में कैद कर रखा है।
विज्ञापन
मिरर की खबर के मुताबिक, चीन के 46 वर्षीय डोंग हाई को उन्हीं के मां-बाप ने एक पांच वर्ग मीटर के कैदखाने में रखा था। डोंग पिछले 30 साल से पत्थर के इसी कैदखाने में रहने को मजबूर है।
विज्ञापन
वजह, सिर्फ इतनी कि डोंग मानसिक तौर पर बीमार है। 16 साल की उम्र में जैसे ही उसके मां-बाप को ये एहसास हुआ कि उनका बेटा सामान्य नहीं है, उन्होंने उसे इस पत्थर के पिंजड़े में कैद कर दिया।
विज्ञापन
काम से बचने के लिए महिला ने अपनाया अजीबोगरीब रास्ता
पर ऐसा नहीं है कि हाई के मां-बाप ने कभी उसका इलाज कराने की कोशिश नहीं की। उन्होंने बहुत से डॉक्टरों से इस बारे में बात की और हाई का इलाज कराने की कोशिश की, लेकिन डॉक्टरों ने अपने हाथ खड़े कर दिए।
अब हाई के मां-बाप को केवल एक ही चिंता है कि जब उनकी मौत हो जाएगी तो उनके बच्चे का क्या होगा।