फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   chinese girl with rare genetic werewolf syndrome

उफ्फ, इतने बाल कि 'चेहरा' बन गया खौफनाक

Fri, 24 May 2013 04:59 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 24 May 2013 04:59 PM IST
विज्ञापन
chinese girl with rare genetic werewolf  syndrome

आमतौर पर लड़कियों को अपने बालों से बहुत प्यार होता है लेकिन इस नन्ही सी बच्ची को अपने बालों से कोई प्यार नहीं। आलम तो ये है कि इन बालों को हटाने के लिए वो महंगी-महंगी दवाइयां खाती है।

विज्ञापन


जिंग जिंग नाम की चार साल की इस बच्ची को एक अनुवांशिक बीमारी है जिसकी वजह न केवल इसके चेहरे पर बल्कि पूरे शरीर पर काले-घने बाल हैं।

बचपन से ही इस अनुवांशिक बीमारी से जूझ रही जिंग जिंग के इलाज के लिए अब डॉक्टरों ने मदद का हाथ आगे बढ़ाया है। चांग्शा के प्लास्टिक सर्जन ने जिंग जिंग को आम जिंदगी देने का वादा किया है।
विज्ञापन


डॉक्टरों का कहना है कि जिंग जिंग के इलाज में करीब दो साल का समय लगेगा और संभव है कि दो साल में उसे अपने इन अनचाहे बालों से मुक्ति मिल जाए।

जिंग जिंग की ये बीमारी कोई संक्रामक बीमारी न होकर एक अनुवांशिक बीमारी है। इस बीमारी का वैज्ञानिक नाम हाइपरट्राइकोसिस है। जिसमें अनचाही जगहों पर बालों की वृद्घि को नियंत्रित करने वाली कोशिकाएं विपरीत काम करने लगती हैं। जिससे इन जगहों पर भी बालों की वृद्घि सतत होती रहती है और जिंग जिंग की बीमारी भी इसी का एक मामला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed