फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   china_shanghai_cinema_valentines_

लाठीचार्ज करके नहीं, इस तरह बिगाड़ा दूसरों का वेलेंटाइन डे

Sat, 15 Feb 2014 08:47 AM IST
Updated Sat, 15 Feb 2014 08:47 AM IST
विज्ञापन
china_shanghai_cinema_valentines_

चीन में वैलेंटाइन्स डे के दिन सिनेमा घर में एक दूसरे के हाथों में हाथ डाले फिल्म देखने का सपना संजो रहे कुछ प्रेमी युगल के रंग में भंग पड़ गया। इसके पीछे है अकेले जीवन बिता रहा एक व्यक्ति।

विज्ञापन


इस बेनाम व्यक्ति ने शंघाई में एक सिनेमा घर में ऑड नंबर यानी विषम संख्या वाली सीटों के टिकट ख़रीदना शुरू कर दिया। मकसद ये था कि प्रेमी युगल एक साथ बैठकर फ़िल्म न देख पाएँ।
विज्ञापन


ये कैसा प्यार! जिसने बीवी और बेटी से उनका चेहरा ही छीन लिया

बीजिंग लव स्टोरी नाम की फिल्म उस सिनेमा घर में लगी है। अब उस व्यक्ति के साथ अन्य अकेले व्यक्ति भी जुड़ गए हैं। नतीजा ये है कि उस सिनेमा घर में अब एक साथ की कोई भी दो सीटें उपलब्ध नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस व्यक्ति ने ये अभियान शुरू किया है उसने कहा है कि ये सब महज एक मजाक था और उम्मीद जताई कि प्रेमी जोड़े इसे समझेंगे।

सेक्स के दौरान रंगेहाथ पकड़ी गई, तो लगा दी खिड़की से छलांग

ये अभियान शंघाई के शिनतिआनदी इलाके में स्थित एक सिनेमा घर में चलाया गया। ये शहर के पुराने इलाक़े में स्थित है जहाँ काफ़ी दुकानें, रेस्तरां और शराब घर हैं।

ये काम किया एक ऐसे शख़्स ने जिसका पिछले साल अपनी गर्लफ़्रेंड से रिश्ता टूट गया। इसके बाद उसने सभी जोड़ों से बदला लेने की सोची और बीजिंग लव स्टोरी फ़िल्म के मुख्य शो में विषम संख्या वाली सीटों के टिकट ख़रीद लिए।


उन्होंने ऐसी सीटों के टिकट ख़रीदना शुरू किया तो और लोगों ने भी उनकी देखादेखी ऐसा करना शुरू कर दिया।

पैसे खर्च करके बन गया भूत, मिलिए इस जिंदा प्रेत से

इसके बाद कई चीनी अख़बारों ने ये ख़बर छापी। उनमें उस सिनेमा घर की सीटों का एक ग्राफ़ भी दिखाया गया है। उसमें दिखता है कि अब आस-पास की दो सीटों के टिकट एक साथ नहीं लिए जा सकते।

ये अभियान शुरू करने वाले व्यक्ति ने उम्मीद जताई है कि सिनेमा घर में वैलेंटाइन्स डे का शो देखने जा रहे लोग अपने बगल में किसी अनजान व्यक्ति को पाएंगे और ऐसे में नए रिश्ते भी बन सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed