{"_id":"8157420a-9e76-11e2-af17-d4ae52bc57c2","slug":"children-takes-risk-of-cmilb-on-70m-ladders-for-school-in-china","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल जाने के लिए इतना खतरा, बाप रे बाप!","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
स्कूल जाने के लिए इतना खतरा, बाप रे बाप!
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
Updated Sat, 06 Apr 2013 10:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप अपने ऑफिस के दूर होने का रोना रोते हैं तो जरा इन जांबाज बच्चों से कुछ सीखिए। जांबाज इसलिए क्योंकि ये बच्चे स्कूल जाने के लिए रोज अपनी जान हथेली पर लेते हैं।
विज्ञापन
आप सोच रहे होंगे कि जान हथेली पर क्यों। दरअसल ये बच्चे 35 किलोमीटर की पहाड़ी चढ़ाई के दौरान रोज खतरनाक सीढ़ियां चढ़ते हैं। सीढ़ियां इतनी खतरनाक कि देखने वाले का कलेजा मुंह को आ जाए।
विज्ञापन
मेट्रो.यूके.इन के मुताबिक चीन के हुनान प्रांत में झांगीजिवान गांव में कोई स्कूल नहीं है। एक स्कूल गांव से 35 किलोमीटर ऊपर पहाड़ पर स्थित है। गांव के बच्चे स्कूल जाने के लिए रोज इस 70 फीट ऊंची सीढ़ी की चढ़ाई करते हैं।
विज्ञापन
सीढ़ियां लकड़ी की होने के साथ साथ इतनी खतरनाक है कि देखते ही डर लगता है। ऊपर से सीढ़ियों के आस पास कोई सुरक्षा का भी इंतजाम नहीं है।
बच्चों के साथ स्कूल जाने वाली एक महिला ने बताया कि सीढ़ियां चढ़ते हुए उसे काफी डर लगता है। सीढ़ियां चढ़ने के कई घंटे बाद तक उसके पैर थरथराते लगते हैं। नीचे देखने की हिम्मत नहीं होती और अगर गलती से देख लिया तो लगता है कि अब गिरे और तब गिरे।
लेकिन ये नन्हें बच्चे भारी भरकम बस्ते के साथ रोज इस डर से दो चार होते हैं। कभी कभी इनके साथ कुत्ते भी सीढ़ियां चढ़ते हैं जिससे चढ़ाई और दुसाध्य हो जाती है।
चौदह साल का यू क्विन अपनी पांच साल की बहन के साथ रोज इन सीढ़ियों के जरिए स्कूल जाता है। यू का कहना है कि बरसात में ज्यादा दिक्कत हो जाती है जब सीढ़ियों पर फिसलन बढ़ जाती है।
वैसे यू का कहना है कि पढ़ाई पूरी करने के बाद वो गांव और स्कूल के बीच एक पक्की सड़क बनवाएगा। काश, यू का सपना पूरा हो सके और उसकी योजना पूरी जाए।