{"_id":"68f05a545bb8860869ea5c2e01b577af","slug":"child-marriage-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 साल में शादी, 13 साल में बनीं मां, 14 में हुई विधवा और फिर...","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
10 साल में शादी, 13 साल में बनीं मां, 14 में हुई विधवा और फिर...
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 24 Jan 2014 02:23 PM IST
विज्ञापन
बाल विवाह की ढेरों कहानियां आपने सुनी होंगी लेकिन ये कहानी आपको चौंका देगी। अलेमत्साहये गेबरेकिडन उस समय सिर्फ 10 साल की थीं।
विज्ञापन
नाक से कर सकता है ऐसा काम, जो आप मुंह से भी नहीं कर सकते
घर के बाहर खेल रही 10 साल की अलेमत्साहये को उनकी मां ने आवाज देकर बुलाया और उनकी शादी हो गई। चाहकर भी वो दिन को भूल नहीं पातीं, क्योंकि वो उनकी बर्बादी का दिन था।
विज्ञापन
गंदी नजर से बचाने के लिए गर्म पत्थर से रगड़े जाते हैं कुंवारियों के अंग
विज्ञापन
डेली मेल की खबर के अनुसार, आज उनकी उम्र 38 साल है। वो बताती हैं कि शादी की बात सुनते ही वो रोने लगी थीं पर कुछ कह नहीं सकीं और उनकी शादी 16 साल के एक लड़के से हो गई।
13 साल की उम्र में वो एक बच्चे की मां बन गई और जब उनकी उम्र 14 बरस हुई तो उनके पति की मौत हो गई।
फिलहाल वो लंदन में रहती हैं और एक बेहतर जिंदगी के लिए प्रयासरत हैं लेकिन अपने माता-पिता के लिए उनका गुस्सा अभी भी कम नहीं हुआ है।
महज 7 हजार रुपए के लिए इस औरत ने किया कुछ ऐसा कि...
मूल रूप से इथोपिया की रहने वाली अलेमत्साहये का कहना है कि शादी ने उनकी जिंदगी बर्बाद कर दी। उन्हें स्कूल छोड़ना पड़ा और वो सबकुछ जो उन्हें पसंद था।
वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन के अनुसार, दुनियाभर में करीब 14.2 मिलियन लड़कियों को हर साल 15 वर्ष से कम उम्र में ही शादी के बंधन में बांध दिया जाता है।
जिनमें से ज्यादातर भारत, मध्य एशिया, इथोपिया जैसे देशों से होती हैं। इनमें से ज्यादातर लड़कियों की मौत हो जाती है। शारीरिक और मानसिक बोझ उठाने में अक्षम ये बच्चियां जिंदगीभर के लिए एक अंधेरे कुंए में धकेल दी जाती हैं।
हालांकि ये मानवाधिकारों का हनन है फिर भी कई इलाकों में ये प्रचलन में है।