{"_id":"de7800a8-8564-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"chicken-face-church-becomes-tourist-attraction-and-internet-sensetion","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजीबोगरीब चर्च को देखते ही आती हैं होठों पर हंसी","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
अजीबोगरीब चर्च को देखते ही आती हैं होठों पर हंसी
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
Updated Tue, 05 Mar 2013 03:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चर्च आमतौर पर शांति भरे माहौल का अहसास कराते हैं। लेकिन फ्लोरिडा का एक चर्च इन दिनों अपनी अजीबोगरीब शेप को लेकर इंटरनेट सेंसेशन बन गया है। फ्लोरिडा स्थित तांबा खाड़ी में चिकन की शेप में बना चर्च राहगीरों को रुकने पर मजबूर कर देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
दरअसल इस चर्च की ऊपरी मंजिल का खांचा बिलकुल चिकन के चेहरे जैसा है। दो बड़ी गोल खिड़कियां चिकन की आंख प्रतीत होती हैं और रूफ टाइल चिकन के मुंह जैसा लगता है। चर्च के सिरे पर खड़ा क्रॉस चिकन की कलगी जैसा लगता है। सबसे खास बात ये है कि चर्च की परछत्ती लाल रंग से रंगी है ताकि देखते ही चिकन का अहसास हो। आते जाते लोग रुक रुक कर इस चर्च को देखते हैं और फोटो खींचने पर मजबूर हो जाते हैं।
विज्ञापन
डेली मेल के अनुसार चर्च को इस तरह का रूप दिए जाने पर हालांकि कई लोग खफा हैं लेकिन इंटरनेट पर इसकी लोकप्रियता काफी ज्यादा है और इसके दीवानों ने 'चिकन चर्च' नाम का फैन क्लब भी बना लिया है।
चिकन चर्च के प्रबंधक मंडल में शामिल डी डी पार्कर ने बताया कि उनका मकसद था कि लोग चर्च को देखकर खुशी महसूस करें और यहां आने के लिए प्रेरित हों। उनका मकसद किसी को दुख पहुंचाना कतई नहीं था। लेकिन उन्हें यह जानकर अचंभा हो रहा है कि उनका ये आइडिया इंटरनेट पर इतना पॉपुलर हो गया है।
मेडिएरा बीच पर स्थित ये चर्च मछुआरों के एक समूह ने 1944 में बनवाया था। मछुआरों के समुदाय का कहना है कि समुद्र से लौट रहे मछुआरों को अपने घर लौटने में चर्च पर जल रही लाइट बतौर लाइट हाउस का काम करती थी।