ये हैं डाइपर पहनने वाली स्मार्ट मुर्गियां
अब तक आपने सिर्फ बच्चों के डाइपर बदलने की बात सुनी होगी लेकिन मुर्गियों के डाइपर भी बाजार में मौजूद हैं। ये डाइपर न केवल आपके घर को साफ रखेंगे बल्कि बदबू से भी राहत दिलाएंगे।
क्लेयरमोंट की एक किसान जूली बाकर ने पोल्ट्री फार्म में पलने वाली मुर्गियों के लिए एक अनोखा चिकन डाइपर बनाया है। ये चिकन डाइपर बड़े ही आराम से मुर्गियों को फिट हो जाती है। इससे जगह-जगह होने वाली गंदगी से तो राहत मिलती है ही साथ ही मुर्गियां आकर्षक भी नजर आती हैं।
हफपोस्ट का दिए एक साक्षात्कार में जूली ने बताया कि काम के सिलसिले में उन्हें अक्सर बाहर रहना पड़ता है। ऐसा में पूरा घर कबाड़खाना हो जाया करता था।
तभी उनके दिमाग में ये डाइपर बनाने की बात आई। इस डाइपर में पेपर टॉवल का इस्तेमाल किया गया है जिससे गंदगी का सवाल ही नहीं उठता।
खास बात यह है कि ये डाइपर बड़े ही आराम से घर पर धोए जा सकते हैं। अब तक जहां जूली सिर्फ पोल्ट्री फार्म का ही काम देखा करती थीं वहीं अब डाइपर बनाने का भी उनका काम काफी फल-फूल रहा है। इन डाइपर्स की वजह से कई अन्य महिलाओं को भी काम मिला है।
ये डाइपर कई रंगों जैसे समुद्री नीला, हरा, बैंगनी में मौजूद है। एक चिकन डाइपर करीब साढ़े बारह डॉलर रुपये में उपलब्ध है।