फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   Chemist fashion designer create new denim remove emissions air

पॉल्यूशन कम करना चाहते हैं तो पहनिए डेनिम की जीन्स

Mon, 22 Oct 2012 01:41 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क। Updated Mon, 22 Oct 2012 01:41 PM IST
विज्ञापन
Chemist fashion designer create new denim remove emissions air
अधिकतर जीन्स ब्लू होती हैं। लेकिन वो दिन दूर नहीं जब डेनिम की जीन्स ब्लू के साथ साथ ग्रीन होगी यानी पर्यावरण को साफ करेगी। दरअसल अब डेनिम की जीन्स न केवल आपको फैशनेबुल बनाएगी बल्कि आपके आस पास के प्रदूषण को भी कम कर देगी।  फैशन डिजाइनरों ने एक कैमिस्ट के साथ मिलकर डेनिम की ऐसी जीन्स बनाई है जो आस पास के खतरनाक प्रदूषक तत्वों को खत्म कर देगी। यानी एक पंथ दो काज करने वाली ये जीन्स आपको ताजी हवा के झोंके सरीखी लगेगी।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक डेनिम की जीन्स पर टिटेनियम डाइऑक्साइड लगाया जाएगा। यह तत्व रौशनी और हवा के संपर्क में आने पर आस पास बह रही नाइट्रोजन ऑक्साइड को समाप्त कर देता है। आज के जमाने में फैक्टरियों और वाहनों से नाइट्रोजन ऑक्साइड का रिसाव होता है जो सेहत और पर्यावरण के लिए खतरनाक है। यानी हवा में तैर रहे इस प्रदूषण को केवल एक जीन्स के सहारे कम किया जा सकता है।
विज्ञापन


नाइट्रोजन ऑक्साइड पर रिएक्शन करने के बावजूद जीन्स या व्यक्ति की सेहत पर असर नहीं होगा। जब जीन्स को धोया जाएगा तो उस पर चढ़ी नाइट्रोजन ऑक्साइड पानी के साथ घुल कर बह जाएगी और जीन्स फिर से पहनने लायक हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वैज्ञानिकों का कहना है कि अगर ज्यादा से ज्यादा लोग इस तरह की जीन्स पहनेंगे तो रोजमर्रा का प्रदूषण समाप्त करने के लिए अलग से प्रयास करने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी। खासकर व्यस्त सड़कों पर काम करने वाले लोगों को ये जीन्स पहननी चाहिए ताकि सड़क पर वाहनों के जरिए फैल रही नाइट्रोजन ऑक्साइड तुरंत ही खत्म होती रहे।


जीन्स को बनाने का आइडिया शैफील्ड यूनिवर्सिटी के कैमिस्ट प्रोफेसर टोनी रेयान और लंदन कॉलेज ऑफ फैशन की प्रोफेसर
हैलेन स्टोरी का है। इन्होंने इसे 'कैटेलयेटिक क्लोदिंग' का नाम दिया है। इनका कहना है कि यूं तो डेनिम का फैशन दुनिया भर में छा गया है लेकिन अगर डेनिम फैशन के साथ साथ आपके आस पास की हवा को भी साफ रखता है तो इससे बेहतर कुछ नहीं हो सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed