फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   cheetahs_chase_down

इनकी दौड़ के आगे धीमी है चीतों की रफ्तार

Sat, 16 Nov 2013 12:04 PM IST
Updated Sat, 16 Nov 2013 12:04 PM IST
विज्ञापन
cheetahs_chase_down

चार लोग दो चीतों के पीछे दौड़ लगाते हैं और उन्हें धर-दबोचते हैं। वो चीता, जो इस धरती पर पाए जाने वाले जानवरों में सबसे तेज़ दौड़ने के लिए मशहूर है।

विज्ञापन


सौ किलोमीटर प्रति घंटे से भी अधिक तेज़ रफ़्तार से दौड़ने में सक्षम इन चीतों का पीछा करके पकड़ने की ये घटना पूर्वोत्तर कीनिया की है।

ये चीते हर दिन गांव आते और रोज़ ही गांववालों के जानवर उठाकर ले जाते थे।

क्या पहले कभी देखा है सफेद कौआ? देखें 25 सफेद जानवरों की खूबसूरती
विज्ञापन


बकरियों के मालिक एक ग्रामीण ने बीबीसी को बताया कि उन्होंने चीतों को पकड़ने के लिए वो समय चुना जब सूरज की किरणों में सबसे अधिक आग होती है।

इसके बाद चार ग्रामीणों ने इन चीतों को चार मील तक दौड़ाया। चीते जब दौड़-दौड़कर थक गए, तब उन्हें ज़िंदा पकड़कर कीनिया के वन विभाग के हवाले कर दिया गया।

'चीते भरें मुआवज़ा'

नूर उस्मान हसन ने बीबीसी की सोमाली सेवा को बताया कि वो इन चीतों से मुआवज़ा चाहतें हैं जिन्होंने उसकी अधिकतर बकरियों को हज़म कर लिया।

हसन ने बताया, ''इन चीतों ने मेरी पंद्रह बकरियां मार दी। बकरियों को मारने ये चीते रोज़ मेरे घर आते थे।''

घटना को याद करते हुए हसन बताते हैं, ''मैंने कुछ युवकों को बुलाया और इन चीतों के पीछे दौड़ लगा दी।''

चीतों को उस समय पकड़ा गया जब दिन का तापमान सबसे अधिक था। इसके बाद उन्हें स्थानीय अधिकारियों के हवाले कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed